अगर आप भी ICICI Bank का क्रेडिट कार्ड करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, 15 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम

ICICI Credit Card: अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का क्रेडिट कार्ड (Credit Card) है या आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, दो दिन बाद यानी 15 नवंबर से इस क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं, जिसका सीधा असर आप पर पड़ेगा. जिन नियमों में बदलाव होने जा रहा है, उनमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, यूटिलिटी ट्रांजैक्शंस और रिवॉर्ड पॉइंट्स शामिल हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं इन नियमों के बारे में.

एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सीमा

ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों के अनुसार, 15 नवंबर से होने वाले बदलाव का असर विभिन्न कार्ड श्रेणियों में रिवॉर्ड पॉइंट्स, ट्रांजेक्शन फीस और बेनेफिट्स पर पड़ेगा. नए नियमों के तहत बैंक ने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सीमा तय की है. अब आपको एक तिमाही में अपने कार्ड से 75 हजार रुपये खर्च करने होंगे, जबकि पहले यह सीमा 35,000 रुपये थी.

फ्यूल सरचार्ज वेवर में बदलाव

ICICI Bank ने फ्यूल सरचार्ज वेवर के नियम में भी बदलाव किया है. अब हर महीने 50,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन्स पर फ्यूल सरचार्ज माफ होगा, जबकि एक्सक्लूसिव एमराल्ड मास्टरकार्ड मेटल क्रेडिट कार्ड के लिए यह सीमा 1 लाख रुपये प्रति माह होगी.

ये भी पढ़ें:Delhi Metro ने शुरू की Bike Taxi Service, ई-रिक्शा वालों से भी कम होगा किराया, जानें सेफ्टी फीचर और बुकिंग का तरीका

यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट के नए नियम

यूटिलिटी ट्रांजेक्शन के तहत प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स (रूबिक्स, सैफिरो, एमराल्ड) पर लगभग 80,000 रुपये तक के मासिक खर्च और इंश्योरेंस पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते रहेंगे. अन्य कार्डों के लिए यह सीमा 40,000 रुपये होगी. इसके अलावा प्रीमियम क्रेडिट कार्ड धारक ग्रॉसरी पर 40,000 रुपये तक मासिक खर्च करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकेंगे, जबकि अन्य सभी कार्डों के लिए इस सीमा को 20,000 रुपये किया जा रहा है.

सप्लीमेंट्री कार्ड पर फीस के साथ अन्य बदलाव

ICICI Bank ने नए बदलावों के तहत सप्लीमेंट्री कार्ड होल्डर्स पर 199 रुपये की वार्षिक फीस लागू की है, जो कार्ड एनिवर्सरी मंथ स्टेटमेंट में जुड़ जाएगी. इसके अलावा पढ़ाई और अन्य यूटिलिटी लेन-देन के लिए CRED, Paytm या MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी पेमेंट प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर भुगतान करने पर ट्रांजैक्शन अमाउंट पर 1% का चार्ज लागू होगा. इसके साथ ही बैंक द्वारा ड्रीमफॉल्क्स कार्ड के जरिए दी जाने वाली स्पा सेवा भी बंद की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago