Categories: दुनिया

Donald Trump ने भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy, Elon Musk सहित रक्षा, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर की नियुक्तियां

Donald Trump’s Cabinet: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे लेकिन अभी से उन्होंने अपनी कैबिनेट के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां करना शुरू कर दी है. उन्होंने रक्षा मंत्री, CIA प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और इजराइल में अमेरिकी राजदूत जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की हैं. साथ ही, भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी और एलन मस्क को गवर्नमेंट एफिसिएंसी डिपार्टमेंट (DoGE) की जिम्मेदारी सौंपी है.

ट्रंप ने विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) और एलन मस्क (Elon Musk) की नियुक्ति पर कहा कि ये दोनों मिलकर सरकारी नौकरशाही में सुधार करेंगे, गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करेंगे और संघीय एजेंसियों का पुनर्गठन करेंगे. ट्रंप ने कहा, “ये नियुक्तियां अमेरिका बचाओ आंदोलन का हिस्सा हैं, जो देश की मजबूती के लिए जरूरी है.”

पीट हेगसेथ बने रक्षा मंत्री

डोनाल्ड ट्रंप ने पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) को अमेरिका का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है. हेगसेथ एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं और सैनिकों के कई वकालत समूहों में नेतृत्व कर चुके हैं. वर्तमान में वे फॉक्स न्यूज के होस्ट हैं. ट्रंप ने उनके बारे में कहा, “पीट एक सख्त और बुद्धिमान नेता हैं, जो ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति में विश्वास रखते हैं. उनके नेतृत्व में अमेरिकी सेना को पहले से अधिक मजबूती मिलेगी.”

पीट हेगसेथ

माइकल वाल्ट्ज बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

ट्रंप ने माइकल वाल्ट्ज (Michael Waltz) को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है. वाल्ट्ज एक पूर्व सैन्य अधिकारी और फ्लोरिडा के कांग्रेसमैन हैं. उनकी नियुक्ति पर उन्होंने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की टीम में शामिल होना गर्व की बात है. देश की सुरक्षा और स्वतंत्रता की रक्षा करना मेरे लिए सर्वोच्च कार्य है.”

माइकल वाल्ट्ज

माइक हक्कबी बने इजराइल के राजदूत

ट्रंप ने माइक हक्कबी (Mike Huckabee) को इजराइल में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है. माइक हक्कबी पिछले 13 वर्षों में इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले गैर-यहूदी हैं. वे लंबे समय से इजराइल का समर्थन करते आए हैं और ट्रंप के करीबी माने जाते हैं.

माइक हक्कबी

CIA प्रमुख बने जॉन रैटक्लिफ

ट्रंप ने जॉन रैटक्लिफ (John Ratcliffe) को CIA का प्रमुख नियुक्त किया है. रैटक्लिफ अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस के पूर्व निदेशक रह चुके हैं और ट्रंप के करीबी माने जाते हैं. ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “जॉन ने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा की है.”

जॉन रैटक्लिफ

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

व्हाइट हाउस काउंसिल के पद के लिए विलियम जोसेफ मैकगिनले को चुना गया है. ट्रंप ने मैकगिनले को चतुर और दृढ़निश्चयी वकील बताते हुए कहा कि वे ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे.

साउथ डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोम को ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का प्रमुख चुना है. वे ट्रंप की सहयोगी रही हैं और उनके चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी. ट्रंप ने नोम के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि वे अमेरिका की सुरक्षा को लेकर दृढ़ और जिम्मेदार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

23 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

33 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

59 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago