यूटिलिटी

New Registration Bill 2025: अब घर बैठे होगी आपकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, मोदी सरकार बना रही नया कानून, जानिए पूरी डिटेल

New Registration Bill 2025: देश में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए 117 साल पुराना कानून अब बदलने जा रहा है. केंद्र सरकार हाल ही में नया रजिस्ट्रेशन बिल 2025 लाई है, जिसका मकसद रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 की जगह लेना है. यह बिल संपत्ति के सौदों को डिजिटल, पारदर्शी और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.

एक्‍सपर्ट्स का कहना है- मोदी सरकार चाहती है कि आम नागरिक बिना किसी दिक्कत के घर बैठे रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर सकें.

क्या है रजिस्ट्रेशन बिल 2025?

27 मई 2025 को पेश किया गया ड्राफ्ट रजिस्ट्रेशन बिल 2025 (New Draft Registration Bill 2025) पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस और ऑनलाइन बनाने का प्रस्ताव देता है. इसके तहत लोग अपने डॉक्यूमेंट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकेंगे, फीस का भुगतान ऑनलाइन होगा और हर स्टेप को ट्रैक किया जा सकेगा. (Property Registration)

पुराने कानून से कितना अलग है नया बिल?

अब तक रजिस्ट्री के लिए लोगों को तहसील या सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जाना पड़ता था, फिजिकल डॉक्यूमेंट्स ले जाने होते थे और प्रक्रिया में कई बार देरी भी होती थी. नया बिल इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने की कोशिश है, जिससे—

  • लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा
  • दस्तावेजों की सत्यता ऑनलाइन ही सुनिश्चित हो सकेगी
  • दलालों की भूमिका कम होगी
  • ट्रांजैक्शन सुरक्षित और रिकॉर्डेड रहेगा

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

1908 का कानून तब बना था जब डिजिटल साधन उपलब्ध नहीं थे. आज के समय में बैंकिंग, पहचान पत्र, टैक्सेशन और कई सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं. ऐसे में रजिस्ट्री जैसी गंभीर प्रक्रिया को डिजिटल बनाना समय की मांग है.

राज्यों ने अपने-अपने स्तर पर पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है. सरकार अब इन प्रयासों को एक डिजिटल सिस्टम में बदलना चाहती है, ताकि हर राज्य में एक समान और नागरिक-केंद्रित व्यवस्था लागू हो सके.

किन लोगों को मिलेगा सीधा फायदा?

नया रजिस्ट्रेशन बिल खासकर उन लोगों के लिए लाभकारी होगा जो—

  • नौकरीपेशा हैं और दफ्तर से छुट्टी नहीं ले सकते
  • जो बुजुर्ग हैं और तहसील तक नहीं जा सकते
  • जो लोग विदेश में रहते हैं, (NRI)
  • जो लोग तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद सिस्टम की चाह रखते हैं
  • यह प्रणाली लेन-देन को सुरक्षित बनाएगी और आम लोगों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर भरोसा बढ़ाएगी.

बिल पर सुझाव भेजने की अंतिम तारीख यह है

सरकार ने जनता से इस बिल पर सुझाव आमंत्रित किए हैं. 25 जून 2025 तक लोग अपने विचार भेज सकते हैं, जिससे इसे और बेहतर बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें- WhatsApp में अब नजर आएंगे ADs, Chat और Status के साथ हुए तीन ये बड़े बदलाव

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

11 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

16 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

19 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

29 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

47 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

58 minutes ago