दुनिया

PAK ने हाथ जोड़े तो हुआ था सीजफायर: ट्रंप के आग्रह पर PM मोदी ने किया फोन, साफ कहा- भारत पाक के मसलों में तीसरे देश का हस्‍तक्षेप नहीं चाहिए

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई है. फोन पर उनके द्वारा पाक परस्‍त आतंकवाद और पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में चर्चा की गई. भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी जानकारी दुनिया को दी.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों नेता मूल रूप से जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के दौरान मुलाकात करने वाले थे, लेकिन ट्रंप के जल्द अमेरिका लौटने की वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद ट्रंप के अनुरोध पर दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई, जो लगभग 35 मिनट तक चली.

सबसे पावरफुल नेताओं में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

विक्रम मिस्री ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने मोदी को फोन कर संवेदना व्यक्त की थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन जताया था. यह दोनों नेताओं के बीच हुई पहली बातचीत थी, जिसमें पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बारे में विस्तार से चर्चा की. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.

पीएम मोदी ने ट्रंप से स्पष्ट किया कि भारत कभी भी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता, न ही अब करता है और न ही भविष्य में करेगा. मिस्री ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत में पूर्ण राजनीतिक एकता है. इस बातचीत से भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और मजबूत हुआ है.

भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती

मोदी-ट्रंप के फोन कॉल (Modi Trump Phone Call) से भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती का संकेत मिलता है. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों, विशेष रूप से आतंकवाद और सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की. यह बातचीत उस समय हुई जब भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कठोर नीति पर अडिग रहा है.

ये भी पढ़ें- कनाडा में G7 सम्मेलन के दौरान मीडिया के सवालों से बचते दिखे ट्रंप, सवाल पूछने पर कहा- बाहर जाइए

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

5 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

43 minutes ago