देश

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, बोले- ‘संसद में रहने के लायक नहीं हैं…’

Kangana Ranaut: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर की गई टिप्पणी पर हमला बोला है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं. वह सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं और शिक्षित भी नहीं हैं.

मीडिया से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कंगना एक महिला हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं. मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचतीं. वह सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं. उन्हें महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए. मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े. इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और सभी राजनीतिक दलों को इसके समाधान के लिए एक साथ आना चाहिए.

ये भी पढ़ें-UP News: अखिलेश के सामने ही भिड़ गए समर्थक, ये बड़ी वजह आई सामने

जानें क्या कहा था कंगना रनौत ने ?

बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरी थीं जीत हासिल कर संसद पहुंची हैं. तो वहीं सोमवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि किसान आंदोलन में लंबी प्लानिंग थी. इस दौरान भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ. किसान आंदोलन में प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई गई. इसी के साथ ही कंगना ने ये भी दावा किया था कि वहां रेप हो रहे थे और लोगों को मारकर लटकाया जा रहा था. कंगना के इस बयान पर लगातार सियासत जारी है.

नहीं होनी चाहिए जातीय जनगणना

कंगना ने किसान अंदोलन के साथ ही देश में जातीय जनगणना की हो रही मांग पर कहा था कि ये नहीं होनी चाहिए. इस मुद्दे पर भी कंगना को लेकर विपक्षी दल हमला बोल रहे हैं. तो वहीं कहा जा रहा है कि हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंची कंगना रनौत को नीतिगत मुद्दों पर न बोलने की नसीहत दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

50 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago