यूटिलिटी

क्या Indian Oil महिलाओं को दे रही है FREE में सोलर चूल्हा, जानें क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया का आजकल तरह-तरह की बातें वायरल रहती हैं. इस्तेमाल करने वाली लोगों को बेहद ही सावधानी से काम लेना चाहिए क्योंकि ऐसा न करने की स्थिति में उन्हें ठगी का शिकार होना पड़ सकता है. साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है औरअपराधी बेहद ही आसानी से लोगों को अपनी जाल में फंसा लेते हैं. कुछ ऐसी खबरें हैं जो देखने में सच लगती हैं, लेकिन उसके पीछे की कहानी कुछ और ही होती है. इसी तरह की एक खबर अभी भी तेजी से वायरल हो रही है.

दरअसल देश में महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा फ्री में सोलर चूल्हा दिया जा रहा है. ये भी बताया जा रहा है कि फिलहाल भारतीय बाजार में इस चूल्हे की कीमत ₹15000 से ₹20000 हजार तक है, जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं.

क्या है वायरल मैसेज

वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि इंडियन ऑयल द्वारा फ्री में सोलर चूल्हा दिया जा रहा है. महिलाओं को इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए. सोलर चूल्हा इस्तेमाल करने से गैस सिलेंडर में लगने वाले खर्च को कम किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार सबसे तेज, UN ने भी बढ़ाई इस वर्ष के लिए इतनी विकास दर

क्या है सच्चाई

इस मैसेज की सच्चाई की बात करें तो यह खबर पूरी तरह से फ्रॉड है. यह दावा फर्जी है. बताया गया है कि इंजन ऑयल के द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है. अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आया है तो सावधान रहें. सरकार द्वारा संचालित Press Information Bureau (PIB) ने सोशल साइट X पोस्ट ने इस सूचना को पूरी तरह से फर्जी बताया है और ऐसी फर्जी खबरों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago