खेल

IPL 2024, RCB Vs CSK: रोमांचक मैच में सीएसके की हार, प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी

IPL 2024, RCB Vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें सीएसके को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 7 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी. आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है.

आरसीबी ने चेन्नई को दिया 219 रनों का टारगेट

 

बारिश के कारण कुछ देर के लिए रूका था खेल

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस पहले ही ओवर से रन बनाना शुरु कर दिया.  दोनों खिलाड़ियों ने 3 ओवर में 31 रन ठोक दिए. इसी बीच अचानक से बारिश आ जाने के कारण खेल को रोक दिया गया. बारिश खत्म होने के बाद 8:25 बजे फिर से खेल शुरू हुआ. दोनों खिलाड़ियों ने पारी को आगे बढ़ाया. पावरप्ले में आरसीबी ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बनाए. दसवें ओवर की चौथी गेंद पर 78 रनों के स्कोर पर आरसीबी को विराट कोहली (47 रन) के रूप में बड़ा झटका लगा है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज.

चेन्नई सुपर किंग्स- रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश तीक्षणा.

ये भी पढ़ें- कैमरामैन पर भड़के रोहित शर्मा, जोड़े हाथ, कहा- ‘ऑडियो बंद कर भाई, Audio ने मेरी वाट लगा दी’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago