यूटिलिटी

बाबा केदार के दर्शन अब और आसान! शुरू हुई 2025 की हेलीकॉप्टर बुकिंग, जानिए पूरी प्रक्रिया

Kedarnath Helicopter Booking 2025: हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पवित्र धाम केदारनाथ पहुंचते हैं. अगर आप भी इस साल केदारनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. 2025 की केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग आधिकारिक रूप से 8 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गई है. इस बार यात्रा 2 मई से आरंभ हो रही है.

उत्तराखंड सरकार ने इस बार बुकिंग प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है, जिससे श्रद्धालु अब घर बैठे ही हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकते हैं. आइए जानें बुकिंग का तरीका, किराया और अन्य जरूरी जानकारियां.

कैसे करें केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग?

  1. चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करें…
    सबसे पहले registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करें. यह अनिवार्य है, बिना रजिस्ट्रेशन के हेलीकॉप्टर बुकिंग संभव नहीं है.
  2. हेलीकॉप्टर टिकट बुक करें…
    रजिस्ट्रेशन के बाद अपने मोबाइल पर www.heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट खोलें. यहां नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर साइन अप करें.
  3. यात्रा डिटेल्स भरें…
    • अकेले जा रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
    • ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो ग्रुप रजिस्ट्रेशन ID दर्ज करें.
  4. डेट और हेलीपैड का चयन करें…
    अपनी यात्रा की तारीख, पसंदीदा हेलीपैड (गुप्तकाशी, फाटा या सिरसी) और विमानन कंपनी चुनें.
  5. यात्री की जानकारी भरें…
    एक आईडी से अधिकतम 6 टिकट बुक की जा सकती हैं. ग्रुप बुकिंग की अधिकतम सीमा 12 यात्रियों की है. 12 से अधिक के लिए अलग IRCTC अकाउंट बनाना होगा.
  6. OTP वेरीफिकेशन और भुगतान…
    रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल पर भेजा गया OTP डालें, नियम और शर्तें स्वीकार करें और भुगतान करें.
  7. टिकट डाउनलोड करें…
    भुगतान होते ही टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर संभालकर रखें.

हेलीकॉप्टर किराया 2025 (Kedarnath Helicopter Ticket Price 2025)

इस साल तीन प्रमुख हेलीपैड्स से हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिनके किराए इस प्रकार हैं:

  • फाटा से केदारनाथ: ₹6,074 (एकतरफा)
  • सिरसी से केदारनाथ: ₹6,072 (एकतरफा)
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹8,426 (एकतरफा)

टिकट रद्द करने पर रिफंड की प्रक्रिया

  • रद्दीकरण के 5-7 दिन के भीतर रिफंड मिल जाएगा, लेकिन कैंसिलेशन फीस कटेगी.
  • यात्रा से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा.

ये बातें जरूर ध्यान रखें

  • 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को अलग सीट और पूरा किराया देना होगा. 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यात्रा निःशुल्क है.
  • प्रति उड़ान अधिकतम: 4 वयस्क + 2 बच्चे + 2 शिशु की अनुमति है.
  • ओरिजिनल ID प्रूफ जरूर साथ रखें. बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है.
  • अपने बुक स्लॉट से कम से कम 1 घंटा पहले हेलीपैड पर पहुंचें.
  • सीटों का आवंटन वजन और सुरक्षा मानकों के आधार पर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Mouth Ulcers: बार-बार हो रहे हैं मुंह में छाले? जानिए वजह, असरदार घरेलू नुस्खे और कब जाएं डॉक्टर के पास!


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

31 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

33 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

49 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

1 hour ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago