लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने मकोका आरोपी को 8 साल बाद दी जमानत, त्वरित सुनवाई को बताया मौलिक अधिकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि त्वरित सुनवाई के अधिकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता का एक अहम पहलू है. उसे मकोका से जुड़े गंभीर मामलों में भी कमतर नहीं किया जा सकता है. जस्टिस संजीव नरूला ने यह टिप्पणी करते हुए एक आपराधिक गिरोह के कथित सदस्य अरुण को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है.

अदालत ने कहा कि महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में आठ सालों से जेल में है. इस मामले की सुनवाई को पूरी होने में काफी समय लगेगा. उन्होंने कहा कि हमारे संवैधानिक न्यायशास्त्र में समाहित त्वरित सुनवाई के अधिकार बचाव का कोई गुप्त हथियार नहीं है.

वस्तु स्थिति रिपोर्ट के अनुसार 60 गवाहों में से अब तक 35 का ही बयान दर्ज किया गया है. इतने लंबे समय तक उसके जेल में रहने से उसके मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है. इस दशा में उसे 50 हजार रुपये की निजी मुचलके पर कुछ शर्तों के साथ नियमित जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है.

आरोपी अरुण को जून 2016 में मनोज मोरखेड़ी गिरोह का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह गिरोह मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के राज्यों में सक्रिय एक संगठित आपराधिक गिरोह है. इस गिरोह पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली और डकैती सहित अन्य गंभीर मामलों में शामिल होने का संदेह है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट SMA दवा सहायता की 50 लाख की सीमा पर करेगा सुनवाई, दवा कंपनी ने एक मरीज को मुफ्त इलाज देने पर दी सहमति

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago