Bharat Express DD Free Dish

Kedarnath dham

Kedarnath Waste Crisis 2026: केदारनाथ में अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच 50.30 मीट्रिक टन कचरा दर्ज हुआ, जो पिछले तीन वर्षों के पूरे सीजन के आंकड़ों से अधिक है. प्रति तीर्थयात्री कचरा बढ़कर 33 ग्राम पहुंच गया है, जबकि ग्लेशियर के पास मिश्रित कचरे के निपटारे से जल स्रोतों पर चिंता बढ़ी है.

हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ मंदिर पंच केदार और द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है. पांडवों द्वारा निर्मित यह शिवधाम 6 माह देवताओं की पूजा का केंद्र रहता है, जहां दर्शन मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सेरसी बडासू के पास क्रेस्टल एविएशन के एक हेलीकॉप्टर को सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे.

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के रक्षक भूकुंड भैरव नाथ के कपाट खुले, संध्या आरती शुरू. पहले दिन 30,154 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. चारधाम यात्रा में उत्साह, रविवार को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे.

कहा जाता है कि, देवभूमि उत्तराखंड में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है, जिससे जुड़ी कई पौराणिक कथा-कहानियां प्रचलित हैं. हर साल केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने लगते हैं. क्योंकि केदारनाथ सिर्फ स्थान नहीं बल्कि ऐसा धार्मिक धाम हैं, जहां के कण-कण में शिव हैं.

Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. अगले छह महीनों तक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में यह शुभ अवसर सम्पन्न हुआ.

केदारनाथ धाम की यात्रा 2025 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू हो गई है. इस बार यात्रा 2 मई से शुरू हो रही है. IRCTC ने बुकिंग प्रक्रिया को आसान बना दिया है.

केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की चर्चा ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. भाजपा इसे पवित्रता की रक्षा का कदम बता रही है, तो कांग्रेस ने इसे राजनीतिक चाल करार दिया.

बाबा केदार के दर्शन की यात्रा के संपन्न होने में अभी भी चार महीने का समय बचा हुआ है. अनुमान है कि यात्रा के अंत तक यहां पहुंचने वाले भक्तों की संख्या 25 लाख के पार हो सकती है.