यूटिलिटी

जानिए अक्षय तृतीया के अगले दिन कहां तक पहुंचे सोने के दाम, देश के इन हिस्सों में सोने-चांदी का ये रहा रेट

Gold Silver Price In Lucknow: दुनियाभर में कल यानी शुक्रवार को अक्षय तृतीया का त्योहार बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया. माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है, इसलिए इस बार सोने की खरीदारी भी जमकर हुई. लोगों के बीच सोने-चांदी के सिक्कों को खरीदने का ट्रेंड देखा गया. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अक्षय तृतीया के अगले दिन सोने के दाम कहां पहुंच गए हैं? साथ ही लखनऊ से लखीमपुर खीरी तक इसका क्या भाव है?

गोल्ड 10 सालों से दे रहा बंपर रिटर्न

वहीं अक्षय तृतीया के आंकड़ों को देखा जाए तो बीते 10 साल में इस पर लोगों को रिटर्न भी जमकर मिला है. आंकड़ों के मुताबिक, अक्षय तृतीया के एक दिन पहले यानी 9 मई को 24 कैरेट सोने का भाव 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था. लेकिन अगर इसकी तुलना पिछले साल की आखा तीज से की जाए तो 22 अप्रैल 2023 को सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इस तरह साल भर में सोने पर लोगों को उनके निवेश का 18% रिटर्न मिला है.

कहां तक पहुंचे सोने के दाम

अक्षय तृतीया के दिन सोने के भाव की बात करें तो इसने हर साल बंपर रिटर्न दिया है. साल 2014 में 24 कैरेट सोने का भाव अक्षय तृतीया के दिन 28,871 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो 2017 तक चलता रहा. लेकिन इसके बाद सोने के भाव बढ़ गए खासकर के कोविड के बाद तो और भी बुरा हाल हो गया.

वहीं साल 2018 में सोने का भाव 31,598 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जो 2019 में 31, 729 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. इसके बाद 2020 में सोने का दाम और बढ़ गया जिसका प्राइज 46, 527 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. फिर 2021 में ये 47 हजार का हुआ, फिर 2022 में 50 हजार का और 2023 में सोने का भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

ये भी पढ़ें:कहीं आपके खाने में तो नहीं मिली हैं ये नुकसानदायक चीजें? ये ऐप बचाएगा इस खतरे से

इन शहरों में सोने-चांदी का ये रहा रेट

  • दिल्ली- 24 कैरेट सोना 73,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • मुंबई- 24 कैरेट सोना 73,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई-24 कैरेट सोना 73,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता-24 कैरेट सोना 73,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • लखनऊ- 24 कैरेट सोना 73,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • जयपुर-24 कैरेट सोना 73,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • अहमदाबाद- 24 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • लखीमपुर खीरी-24 कैरेट सोना 73,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

10 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

10 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

10 minutes ago

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास! करियर में नए मौके, धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…

11 minutes ago