पीएम इंटर्नशिप स्कीम
PM Internship Scheme: भारत सरकार अपने देश के नागरिकों के लिए कोई न कोई योजना चलाती रहती है. सरकार की इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. अलग-अलग लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर सरकार योजनाएं लेकर आती है. इन्हीं योजनाओं में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का नाम भी शामिल है.
इस योजना के तहत देश के लाखों-करोड़ों युवाओं को फायदा मिलता है. इस बीच खबर सामने आ रही है कि पीएम इंटर्नशिप योजना की लॉन्चिंग स्थगित कर दी गई है. इस योजना की शुरुआत बीते 2 दिसंबर 2024 को होनी थी लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया है. ऐसे में अब ये योजना कब लॉन्च होगी इसकी तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी.
पीएम इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य भारत की प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है ताकि युवाओं को रोजगार के मौके मिल सकें और उनकी क्षमता सुधार हो सके. इस योजना के तहत पायलट रन में 12 महीने की इंटर्नशिप के लिए 1.25 लाख छात्रों को अवसर देने का लक्ष्य रखा गया है. यह योजना बजट 2024-25 का हिस्सा है और इसके उद्देश्य अगले 5 सालों में 1 करोड़ छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है.
इस योजना के लिए कंपनियों ने कुल 1.27 लाख इंटर्नशिप के अवसर पोस्ट किए थे. इनके मुकाबले लगभग 6.21 लाख आवेदन मिले हुए हैं. यह योजना युवाओं के लिए एक जरूरी अवसर हो सकती है क्योंकि इससे उन्हें बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा जिससे उनकी रोजगार क्षमता में सुधार होगा.
सरकार की पीएम इंटर्नशिप योजना से लाखों युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान न केवल स्टाइपेंड मिलेगा, बल्कि इंटर्नशिप पूरी होने के बाद उनके लिए कई रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे. हालांकि, इंटर्नशिप की लॉन्चिंग कैंसिल होने के कारण कई छात्रों में निराशा का भाव देखने को मिला है. सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि योजना को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इसकी सटीक तारीख या इसमें कितना समय लगेगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रताएं तय की गई हैं. इस योजना का लाभ 21 से 24 वर्ष के युवाओं को दिया जाएगा. योजना के तहत न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है. सरकार इस योजना में लाभार्थियों को एकमुश्त 6,000 रुपये और 4,500 रुपये स्टाइपेंड के रूप में प्रदान करेगी. इसके अलावा, कंपनी की ओर से भी हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…