Unclaimed Deposit In Banks: आपने अक्सर देखा या सुना होगा कि जब भी आपने कभी पुरानी जैकेट या शर्ट-पैंट निकाला हो और उसमें से 500 रुपये निकल आए तो उस समय एक अलग ही खुशी मिलती है. लेकिन सोचिए अगर ऐसा भूला हुआ पैसा कुछ 100 रुपये न होकर लाखों या करोड़ों में हो तो कैसा होगा?
देश के अलग-अलग बैंकों में आज भी हजारों करोड़ रुपये लावारिस जमा है जिन पर किसी का ध्यान नहीं जाता. हो सकता है कि ये अनक्लेमड डिपॉजिट आपके किसी परिजन ने जमा कराया हो और भूल गए हो. भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2023 में इसकी जांच के लिए पोर्टल शुरु किया था जिसके जरिए इस रकम के बारे में पता लगाया जा सकता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कैसे?
RBI द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों को देखें तो बीते साल मार्च 2024 में देश भर के विभिन्न बैंकों में कुल 78,213 करोड़ रुपये अनक्लेमड अमाउंट डिपॉजिट है जिसका मालिक कोई नहीं है. साल दर साल इस आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अगर बात करें इस बिना दावे वाली रकम के उपयोग के बारे में तो RBI की ओर से इसे डिपॉजिटर्स एजुकेशन और DEAF में स्थानांतरित कर दिया जाता है जिसके जरिए सालाना इस रकम पर महज 3 फीसदी का ब्याज मिलता है.
बैंकों में बढ़ते अनक्लेम्ड डिपॉजिट की इस समस्या को देखते हुए और इसके हकदार व्यक्तियों की इस फंड तक पहुंचाने के लिए साल 2023 में केंद्रीय बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया था. आरबीआई ने अगस्त 2023 में अनक्लेमड डिपॉजिट्स-गेटवे टू एक्सेस इन्फॉर्मेशन यानी UDGAM पोर्टल लॉन्च किया था. यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को विभिन्न बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉजिट को एक स्थान पर ट्रैक करने की परमिशन देता है.
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: GPF पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, कर्मियों को झटका
UDGAM पोर्टल RBI द्वारा रिजर्व बैंक सूचना प्रौद्योगिकी प्राइवेट लिमिटेड भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी और संबद्ध सेवाओं और इसमें शामिल बैंकों के सहयोग से विकसित एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है. यह कई बैंकों में दावा न किए गए जमा को खोजने की प्रक्रियो को आसान बनाने के लिए पेश किया गया था. फिलहाल बात करें तो देश के करीब 30 बैंक इस पोर्टल का हिस्सा है जिनमें इस अनक्लेम्ड डिपॉजिट का करीब 90 फीसदी हिस्सा जमा है.
-भारत एक्सप्रेस
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…