Lava Blaze AMOLED 2 Launch: स्मार्टफोन कंपनी LAVA ने सोमवार को भारत में अपने 5G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया Lava Blaze AMOLED 2 5G लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन दो कलर मिडनाइट ब्लैक और वॉइट फेदर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसमें दमदार MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है.
फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 6GB रैम, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग जैसी कई खासियतें दी गई हैं. आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स से.
Lava Blaze AMOLED 2 5G के फीचर्स
Lava Blaze AMOLED 2 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,499 रखी गई है. इसकी बिक्री 16 अगस्त से Amazon पर शुरू होगी. कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि इस मॉडल के लिए डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी. यानी खरीदारी के बाद कंपनी सीधे आपके घर आकर सर्विस उपलब्ध कराएगी.
स्मार्टफोन का डिजाइन काफी खास है, जो पहली नजर में किसी प्रीमियम हैंडसेट की याद दिलाएगा. इसका रियर पैनल अपकमिंग iPhone 17 Air, OnePlus Nord 4 और Google Pixel 9 सीरीज जैसा लगता है.

कंपनी इस फोन में एक Android अपग्रेड और 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट दे रही है. फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और होल-पंच कैमरा कटआउट के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 SoC, 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं.
कैमरे की बात करें तो इसमें Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश मौजूद है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और गर्मी को नियंत्रित करने के लिए डेडिकेटेड कूलिंग चेंबर दिया गया है. ये स्मार्टफोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट है और 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






