यूटिलिटी

LPG गैस या इंडक्शन चूल्हा? जानिए कौन है ज्यादा सस्ता और फायदेमंद

LPG vs Induction: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का असर भारत तक दिखाई दे रहे हैं. कई जगहों पर एलपीजी गैस (LPG gas) की कमी की खबरें आ रही हैं. ऐसे में लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन (Induction) चूल्हे की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं. लेकिन सवाल यही है कि आखिर एलपीजी और इंडक्शन में से कौन ज्यादा किफायती है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

कीमत और खर्च का फर्क

भारत में एक एलपीजी सिलेंडर आमतौर पर 900 से 1100 रुपये के बीच मिलता है. वहीं इंडक्शन चूल्हा बिजली से चलता है, जिसकी दर लगभग 6 से 9 रुपये प्रति यूनिट होती है. इंडक्शन पर खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी देर तक खाना बनाते हैं.

किसमें ऊर्जा की ज्यादा बचत

एलपीजी गैस में लगभग 50-60% ऊर्जा ही खाना पकाने में काम आती है, बाकी गर्मी बर्बाद हो जाती है. वहीं इंडक्शन में 80-90% ऊर्जा सीधे बर्तन तक पहुंचती है. इसी कारण इंडक्शन पर खाना जल्दी पकता है और ऊर्जा की बचत भी ज्यादा होती है.

उपयोग और सुविधा

इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करना आसान और सुरक्षित माना जाता है. चाय बनाना, दूध गरम करना या हल्का खाना तैयार करना इसमें जल्दी और सस्ता पड़ सकता है. लेकिन इंडक्शन के लिए लगातार बिजली जरूरी होती है. दूसरी तरफ एलपीजी की सबसे बड़ी ताकत उसकी भरोसेमंदता है. बिजली चली जाए तब भी गैस चूल्हा चलता रहता है, इसलिए गांव और छोटे शहरों में यह ज्यादा पसंद किया जाता है.

शुरुआती खर्च

इंडक्शन इस्तेमाल करने के लिए खास (इंडक्शन-फ्रेंडली) बर्तनों की जरूरत होती है, जिससे शुरुआत में थोड़ा अतिरिक्त खर्च हो सकता है. जबकि एलपीजी में पुराने बर्तन ही काम आ जाते हैं.

क्या है बेहतर विकल्प?

अगर आप रोजमर्रा का हल्का या मध्यम खाना बनाते हैं, तो इंडक्शन आपके लिए सस्ता साबित हो सकता है. लेकिन दाल, चावल या लंबे समय तक पकने वाले भोजन के लिए कई बार एलपीजी ज्यादा सुविधाजनक लगता है.


ये भी पढ़ें: Samsung का धमाका! 1.5 लाख का फोन अब आधी कीमत में, जानिए क्या है नया ऑफर?


एलपीजी और इंडक्शन में से कौन सस्ता है, यह पूरी तरह आपके इस्तेमाल, बिजली की दर और खाने के प्रकार पर निर्भर करता है. समझदारी इसी में है कि अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनें.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिल्ली बनेगी साबरमती! बदलेगी यमुना की तकदीर, क्या है 9000 करोड़ का प्लान?

Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…

7 minutes ago

रावण आज भी जिंदा? गरबा खेलने गई बच्ची से दरिंदगी, विरोध करने पर जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…

7 minutes ago

प्रियंका गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक में बनी रणनीति, अगले 3-4 दिनों में सपा को सौंपी जा सकती है संभावित सीटों की सूची

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…

14 minutes ago

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

33 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

35 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

50 minutes ago