पीएम नरेंद्र मोदी
Pension Rules: कर्मचारियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. जिससे उनको बढ़ती मंहगाई से कुछ राहत मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही कर्मचारियों के हित में पेंशन और तनख्वाह से जुड़ा एक अहम फैसला ले सकती हैं. जिसका लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा.
ऐसी खबर आ रही है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को लेकर एक खास योजना बना रही है. अगर यह लागू हो गया तो कर्मचारियों के वेतन (Salary) और पेंशन (Pension Rules) में बढ़ोतरी हो सकती है.
बात करें कर्मचारियों के मौजूदा वेतन की तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अभी न्यूनतम बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है. इसी को आधार मानकर पेंशन और पीएफ के लिए अंशदान का निर्धारण होता है. माना जा रहा है कि सरकार इस मिनिमम सैलरी को बढ़ाने पर विचार कर रही है. जिससे कि कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी खासी रकम का इजाफा हो सकता है.
मिली जानकारी के अनुसार सरकार अब तक चली आ रही न्यूनतम बेसिक सैलरी जो कि 15,000 रुपये है, सरकार इसको बढ़ाकर 21,000 रुपये करने का विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है तो सैलरी से पेंशन और पीएफ के लिए कटने वाला पैसा भी बढ़ जाएगा. जिससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा.
बात करें अगर पिछली बार इसमें बढ़ोतरी की तो इससे पहले केंद्र सरकार ने न्यूनतम बेसिक सैलरी साल 2014 में बढ़ाई थी. इतने सालों बाद सरकार द्वारा फिर एक बार न्यूनतम सैलरी को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. सरकार के इस कदम से बेसिक सैलरी के साथ मिलने वाले भत्तों में भी अच्छा खासा इजाफा होगा.
ये भी पढ़ें : Aloe Vera Farming: एलोवेरा की है बहुत डिमांड, खेती में अपनाएं ये फॉर्मूला, होगी खूब कमाई
कैसे होता है पीएफ के लिए योगदान का निर्धारण
बात करें वर्तमान में पीएफ के निर्धारण की तो अभी इसे 15,000 रुपये को आधार मानकर किया जाता है. जिसके अनुसार EPS खाते में अधिकतम 1250 रुपये का योगदान होता है. वहीं अगर सरकार द्वारा न्यूनतम बेसिक सैलरी को बढ़ाकर 21,000 करते ही कॉन्ट्रिब्यूशन भी बढ़कर 1749 रुपये मासिक हो जाएगा.
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…