हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा भक्ता (फोटो- ट्विटर)
Viral Video: मध्य प्रदेश के अनूपपुर के नर्मदा उद्गम मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक श्रद्धालु हाथी की मूर्ति के बीच में फंसा हुआ नजर आ रहा है. दरअसल ये श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए एक मंदिर में हाथी के नीचे निकलने की कोशश करता है लेकिन उसी मूर्ति के नीचे फंस जाता है. वीडियो मध्य प्रदेश के एक मंदिर का बताया जा रहा है. जहां एक भक्त को अपनी मनोकामना पूरी करनी थी. लेकिन वो खुद ही मुसीबत में फंस गया.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भक्त हाथी की मूर्ति से निकलने की बहुत कोशिश करता है लेकिन निकल नहीं पा रहा है. भक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. लोग इसको जमकर शेयर कर रह रहे हैं.
वैसे लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए किया नहीं करते, वो हर चीज करते हैं. जिससे उनकी मनोकामनी पूरी हो जाए. बस उसी मनोकामना को पूरी करने के लिए ये भक्त भी मुसीबत में फंस गया . वीडियो में लोग लगातार उस शख्स को निकलाने के लिए कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है. दरअसल, जो हाथी की मूर्ति लगी हुई को काफी छोटी है. जिसकी वजह से वो शख्स उसमें फंस जाता है. अब वो शख्स न निकल पा रहा है और न उधर निकल पा रहा है.
ये भी पढे़ं- Indonesia: इस देश ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर लगाई रोक, नए कानून में ऐसा करना अपराध
वैसे हमारे देश में लोग अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए नंगे पांव मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हैं तो कुछ लंबी दूरी की यात्रा पर निकल जाते हैं. कई अलग-अलग तरह की भक्ति है जिससे लोग अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है. लेकिन कभी-कभी भक्तों को ये मुसीबत में डाल देता है. भारत में अलग-अलग श्रद्धा-भाव है. कोई चारधाम की यात्रा पर जाता है. तो कोई गोवरधन की परिक्रमा लगाता है. इसके अलावा भी हमारे धर्म वो सभी काम मुमकिन है. जिससे भक्त अपनी मनोकामना को पूरी कर सकते हैं.
हालांकि आखिरी में काफी मशक्तों के बाद अंत में भक्त को हाथी की मूर्ति के नीचे निकाल लिया गया. बता दे कि अनूपपुर के नर्मदा उद्गम मंदिर में हाथी के नीचे से निकलने की प्रथा है और कई बार लोग पहले भी इसके नीच फंस चुके हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…