यूटिलिटी

PAN Card और Aadhaar Card में अलग-अलग है नाम, तो इस तरीके से करवा सकते हैं सही, जानें प्रोसेस

Pan Card Correction Process: आजकल कोई भी काम हो सरकारी या गैर सरकारी डाक्यूमेंट्स के बिना आपका कोई काम नहीं होगा. भारत के नागरिकों के लिए कई दस्तावेज़ों का होना बहुत ज़रूरी है. जिसमें पैन कार्ड भी एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है. भारत में आप इसके बिना बैंकिंग से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे. न ही पैन कार्ड के बिना टैक्स संबंधी काम पूरे हो सकते हैं. इसलिए देश के सभी नागरिकों के लिए पैन कार्ड का होना बहुत जरूरी है.

यह सब महत्वपूर्ण काम बिना इसके नहीं किए जा सकते. Pan Card पर लिखा नाम अक्सर आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों में नहीं मिलता. ऐसा होता है तो आपको फिर से मुसीबत उठानी पड़ती है. इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. Pan Card में अपना नाम कैसे करेक्ट करें?
सही ऑनलाइन कर सकते हैं

घर बैठे इन दो तरीकों से करवा सकते हैं पैन कार्ड

आप अपने नाम को घर बैठे ही ऑनलाइन Pan Card में सही कर सकते हैं.  इसके लिए आपको पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर जाना होगा. आपको यहां अपना पैन नंबर डालकर साइन इन करना होगा. इसके बाद आपको करेक्शन का विकल्प चुनना होगा. फिर आपसे कुछ विवरण मांगे जाएंगे जो आपको भरना होगा.

ये भी पढ़ें : Budget 2024: बजट में किसानों को मिलेगा तोहफा! PM किसान योजना को लेकर हो सकते हैं ये ऐलान

और एक संबंधित दस्तावेज भी उसके साथ अपलोड करना होगा. फॉर्म भरने के लिए आपको 106 रुपये देना होगा. जो उसके करेक्शन की लागत होगी. फीस चुकाने के बाद फॉर्म भरें आपको डाउनलोड (download) करने योग्य एक रिसिप्ट मिलेगा. आप इस रिसिप्ट का उपयोग करके अपने Pan Card करेक्शन की स्थिति को देख सकते हैं. 15 से 30 दिन के अंदर आपका Pan Card आपके निवास स्थान पर भेजा जाएगा.

इस तरह करवाएं ऑफलाइन करेक्शन

अगर आप ऑनलाइन Pan Card ठीक नहीं कर पा रहे हैं. तो उसके लिए आप ऑफलाइन का विकल्प चुन सकते हैं. इसके लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा. जहां Pan Card बनाया जाता हो और Pan Card अपडेट किया जाता हो. इसके बाद आपको Pan Card में करेक्शन करने के लिए फॉर्म फिल करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

32 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago