ध्रुव राठी.
दिल्ली के साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दायर मानहानि मामले समन जारी किया है. कोर्ट ने ध्रुव राठी को 6 अगस्त को कोर्ट में पेश होने को कहा है. यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेश करमशी नखुआ ने दायर की थी. नखुआ का आरोप है कि ध्रुव राठी ने उन्हें हिंसक और ट्रोल कहकर उनका अपमान किया. साकेत कोर्ट ने निर्देश दिया है कि ध्रुव राठी को स्पीड पोस्ट, कुरियर के अलावा इलेक्ट्रॉनिक मोड से भी समन भेजा जाए.
बता दें कि ध्रुव राठी ने 7 जुलाई 2024 को अपने यूट्यूब चैनल पर माई रिप्लाई टू गोदी यूट्यूबर्स/एल्विश यादव/ध्रुव राठी शीर्षक से एक वीडियो बनाया था, जिसके बाद नखुआ ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
मानहानि याचिका में कहा गया है कि राठी द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण उन्हें व्यापक निंदा और उपहास का सामना करना पड़ा है. वीडियो में सारे आरोप निराधार और दुर्भावना से लगाए गए है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगा मामला: Umar Khalid की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने Delhi Police से जवाब मांगा
नखुआ ने कहा है कि राठी की वीडियो का नतीजा दूरगामी हो सकता है, जिससे लोगों में उनके प्रति विश्वास कम हो सकता है. ये वीडियो उनके व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों को अपूरणीय रूप से प्रभावित करती है, जिसका असर पूरी तरह खत्म नही हो पाएगा.
नखुआ की ओर से यह भी बताया गया कि ध्रुव राठी ने अपने भड़काऊ वीडियो में उनको लेकर आधारहीन दावे किए है. हिंसक और गाली गलौज वाले ट्रोलिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. नखुआ ने कहा कि राठी द्वारा लगाए गए आरोपों से उन्हें काफी निंदा का शामिल करना पड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…