NIA Team
नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने रांची और लातेहार में माओवादी नक्सलियों के टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े लोगों के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की. रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा में जितेंद्र नाथ पांडेय और रोहित यादव के घरों पर एनआईए की टीम ने दबिश दी.
सूचना है कि जितेंद्र नाथ पांडेय और रोहित यादव के घरों से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं. लातेहार के चंदवा में भी रोहित यादव के ईंट भट्ठे पर एनआईए की टीम पहुंची है. कुछ वर्ष पूर्व भी लपरा में रोहित यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी और उसे टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है और लोगों को घरों से निकलने या अन्दर जाने की अनुमति नहीं है.
बताया जा रहा है कि रोहित यादव और जीतेन्द्र नाथ पाण्डेय, 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रवींद्र गंझू, नकुल यादव और उसके लोगों द्वारा व्यवसायियों-ठेकेदारों से वसूली जाने वाली रकम का निवेश करते हैं. जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वहां बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती है. टीम में महिला पुलिसकर्मी भी हैं, ताकि घरों की महिला सदस्यों की तलाशी ली जा सके. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
एनआईए ने इसके पहले टेरर फंडिंग के मामले में 19 जून को झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू के रांची और हजारीबाग जिले के तीन ठिकानों पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की थी. इस दौरान एक एसयूवी, सीसीटीवी का डीवीआर और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े कागजात जब्त किए गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…