Post Office Scheme: आज के दौर में हर कोई अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ हिस्सा बचाकर ऐसी जगह लगाना चाहता है जहां रिटर्न भी तगड़ा मिले और जेब पर कोई जोखिम भी न हो. अगर आप भी किसी ऐसे ही जीरो रिस्क वाले ऑप्शन की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती हैं. सरकारी गारंटी होने के कारण यहां आपका एक-एक पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक बेहद पॉपुलर योजना है Post Office Time Deposit Scheme. इसमें एकमुश्त पैसा जमा करके आप सिर्फ ब्याज के जरिए ही 5 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस की इस टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप अपनी सहूलियत के हिसाब से 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं. आप जितने लंबे समय के लिए पैसा फिक्स करेंगे, आपको उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा. सरकार इस स्कीम पर अधिकतम 7.50% तक का सालाना ब्याज ऑफर कर रही है. इस स्कीम के तहत मिलने वाली ब्याज दरें कुछ इस तरह हैं:
1 साल के लिए: 6.90% ब्याज
2 साल के लिए: 7.00% ब्याज
3 साल के लिए: 7.10% ब्याज
5 साल के लिए: 7.50% ब्याज
इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें शानदार रिटर्न के साथ-साथ आपको टैक्स बचाने का भी मौका मिलता है. अगर आप 5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट चुनते हैं तो आपको इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलेगा.
इसके अलावा इस स्कीम में निवेश की शुरुआत मात्र 1000 रुपये से की जा सकती है. खास बात यह है कि इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है यानी आप जितना चाहें उतना पैसा लगा सकते हैं. आप चाहें तो अपना सिंगल अकाउंट खुलवाएं या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर जॉइंट अकाउंट भी शुरू कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा.
ये भी पढे़ं-
अब बात करते हैं उस कैलकुलेशन की जिससे आप सिर्फ ब्याज से 5 लाख रुपये से ज्यादा कमा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक:
वन-टाइम इन्वेस्टमेंट: 11.5 लाख रुपये
निवेश की अवधि: 5 साल
ब्याज दर: 7.5% सालाना
मैच्योरिटी पर कुल रकम: 16,67,440 रुपये
सिर्फ ब्याज से शुद्ध कमाई: 5,17,440 रुपये
यानी अगर आप 11.5 लाख रुपये को 5 साल के लिए फिक्स कर देते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 16.67 लाख रुपये से ज्यादा की रकम वापस मिलेगी जिसमें 5.17 लाख रुपये से ज्यादा तो सिर्फ आपकी ब्याज से हुई कमाई होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…