UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बैरिया थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, वहीं चार अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
बलिया के बैरिया मार्ग पर स्वाट और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 बदमाशों को दबोचा. पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश हेमंत सिंह के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी है, जिसका इलाज सीएचसी सोनबरसा में चल रहा है. मौके से 4 अन्य बदमाश भी गिरफ्तार हुए हैं जो चोरी की गाड़ियां बिहार खपाने जा रहे थे. पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.
19 जुलाई की रात करीब 02:45 बजे स्वाट सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ बैरिया से बिहार जाने वाले सड़क मार्ग से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी.
पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया. खुद को चारों तरफ से घिरा पाकर शातिर अभियुक्त हेमंत सिंह (पुत्र हरेराम सिंह, निवासी कुरैजी, थाना गड़वार, बलिया) ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग कर दी. पुलिस पार्टी ने भी बिना वक्त गंवाए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 27 वर्षीय बदमाश हेमंत सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा.
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से भाग रहे शेष चार अन्य अभियुक्तों को भी तत्परता से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय और जयकुमार गोड़ उर्फ सन्टुल गोड़ के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि ये सभी चोरी की गाड़ियों को बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे.
घायल बदमाश हेमंत सिंह को पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा (315 बोर), 1 अदद जिंदा कारतूस और 1 अदद खोखा कारतूस बरामद किया है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार थर्राया LoC! पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुहंतोड़ जबाब
-भारत एक्सप्रेस
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…