RAC ticket new rules
RAC ticket new rules: भारतीय रेलवे ने RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब AC चेयर कार को छोड़कर सभी AC कोच में सफर करने वाले प्रत्येक RAC यात्री को अलग से पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाएगा. यानी आधी सीट मिलने के बावजूद यात्रियों को चादर, कंबल, तकिया और अन्य आवश्यक बेडरोल सामग्री किसी दूसरे यात्री के साथ साझा नहीं करनी पड़ेगी. रेलवे बोर्ड ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं.
रेलवे बोर्ड को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई ट्रेनों में RAC यात्रियों को पूरा बेडरोल नहीं दिया जा रहा है. कई मामलों में दो यात्रियों को एक ही बेडरोल किट साझा करनी पड़ती थी, जबकि कुछ यात्रियों को कंबल या तकिया भी उपलब्ध नहीं कराया जाता था. इससे यात्रा के दौरान असुविधा होती थी और यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर इसकी शिकायतें भी दर्ज कराई थीं.
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने 4 अगस्त 2026 को सभी जोनल रेलवे को नया आदेश जारी किया. इसमें स्पष्ट किया गया है कि AC चेयर कार को छोड़कर सभी AC श्रेणियों में यात्रा करने वाले प्रत्येक RAC यात्री को अलग से पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाए.
यह भी पढ़ें: क्या महंगा हो जाएगा डिजिटल पेमेंट? जानिए 2000 से ऊपर के UPI ट्रांजेक्शन पर सरकार का नया प्लान
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे से कहा है कि इस नए नियम की जानकारी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक तुरंत पहुंचाई जाए तथा इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही आईआरसीटीसी और बेडरोल सेवा से जुड़े विभागों को भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी यात्री को असुविधा का सामना न करना पड़े.
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी RAC यात्री को निर्धारित बेडरोल किट उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो वह रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है. संबंधित अधिकारियों को ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
रेलवे के इस फैसले से देशभर में AC कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. नई व्यवस्था से यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और बेडरोल को लेकर होने वाली परेशानियां काफी हद तक कम हो सकेंगी.
भारत एक्सप्रेस
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…