Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dhanteras Gold Rate: दिल्ली से पटना तक कितना बदला गोल्ड-सिल्वर का भाव? खरीदारी से पहले देखें पूरी लिस्ट

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी आई है. लगातार पांचवें दिन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद जानिए दिल्ली, पटना, मुंबई और अन्य बड़े शहरों में क्या हैं सोने-चांदी के नए रेट.

Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today: धनतेरस के पावन अवसर पर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के बीच आज भी ग्राहकों को खरीदारी के लिए थोड़ा अधिक भुगतान करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के नए भाव.

धनतेरस के खास मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. पिछले पांच दिनों में सोने के दामों में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे दिल्ली से लेकर पटना तक खरीदारों को बढ़ी हुई कीमतों पर सोना और चांदी खरीदना पड़ रहा है.

लगातार पांचवें दिन सोने की कीमतों में तेजी

धनतेरस के दिन सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले पांच दिनों में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 7,150 रुपये और 22 कैरेट वाला सोना 6,560 रुपये महंगा हो चुका है. राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 10 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 10 रुपये महंगा होकर बिक रहा है.

चांदी के दामों में उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 की तेजी के साथ 2,10,100 रुपये के भाव पर बिक रही है. चेन्नई को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख शहरों में चांदी का यही भाव चल रहा है, जहां यह 2,09,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है.

दिल्ली से पटना तक सोने-चांदी का भाव

देश के विभिन्न महानगरों में आज सोने के अलग-अलग कैरेट के रेट इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,180, 22 कैरेट 1,34,010 और 18 कैरेट 1,09,680 रुपये है.
  • मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद: यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,030 रुपये, 22 कैरेट 1,33,860 रुपये और 18 कैरेट 1,09,530 रुपये है.
  • पटना और अहमदाबाद: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,080 रुपये, 22 कैरेट 1,33,910 रुपये और 18 कैरेट 1,09,580 रुपये है.
  • लखनऊ और जयपुर: 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,180 रुपये, 22 कैरेट 1,34,010 रुपये और 18 कैरेट 1,09,680 रुपये है.
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,030 रुपये, 22 कैरेट 1,33,860 रुपये और 18 कैरेट 1,09,560 रुपये है.

यह भी पढ़ें-ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital