यूटिलिटी

रेलवे स्टेशन का खाना हुआ महंगा, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर?

New Railway Station Food List:  रेलवे स्टेशन का खाना महंगा हो गया है, 1 जून से रेलवे खाने पर नए रेट शुरू होंगे. बढ़ते दामों का असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा. इस नए संशोधन के बाद स्टेशनों पर जहां 50 ग्राम के एक आलू वड़ा की कीमत 15 रुपये वहीं इसके साथ खाए जाने वाले एक सिंगल पाव की कीमत पांच रुपए होगी. आपको बताते हैं रेलवे स्टेशन के कुछ खास फूड आइटम की रेट लिस्ट.

जानें रेलवे स्टेशन की नई फूड लिस्ट

रेलवे स्टेशन के फूड लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाला वेज समोसा अब 20 रुपये में मिलेगा. वहीं वेज पफ 20 रुपये और साबूदाना वड़ा भी 20 रुपये में मिलेगा. पाव भाजी अब 50 रुपये और वेज पिज्जा भी 50 रुपये में मिलेगा. दक्षिण भारतीय व्यंजनों में मसाला डोसा 35 रुपये और दो पीस इडली सांभर/चटनी 30 रुपए में मिलेगी. वहीं कुछ व्यंजनों जैसे मिसल पाव 35 रुपये की, कचोरी15 रुपये की और दाबेली 20 रुपये की ही अपनी पुरानी रेट लिस्ट पर ही मिलेगी  मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अगर आप भी खाते हैं पनीर तो हो जाएं सावधान, वरना इन 5 बीमारियों को दे रहे हैं बढ़ावा

खराब क्वालिटी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

रेलवे प्रशासन ने आदेश दिया है कि कीमतों में इस बढ़ोतरी के साथ ही वेंडर्स को भोजन की क्वालिटी में भी सुधार करना होगा. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टॉल धारकों को अपनी दुकानों पर दो भाषाओं में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. स्टेशनों पर यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतों को रोकने और खाने की क्वालिटी जांचने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा. जिस भी वेंडर्स ने ये आदेश नहीं माने खाने की क्वालिटी खराब मिली या फिर जरुरत से ज्यादा पैसे वसूले गए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

2 hours ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

9 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

9 hours ago