Bank Cheque
Bank Cheque: बैंक आमतौर पर अपने सेविंग अकाउंट होल्डर्स को चेक बुक प्रदान करते हैं. हालांकि, चेक का उपयोग केवल बचत खाताधारक तक सीमित नहीं है. चालू खाताधारकों को भी चेक जारी किया जाता है. डिजिटल लेन-देन और UPI के बावजूद, चेक का महत्व कम नहीं हुआ है, खासकर बड़े लेन-देन में, जब लोग चेक का उपयोग करना पसंद करते हैं. चेक एक लेन-देन का प्रमाण होता है, और कई बार आपने भी चेक के माध्यम से किसी को भुगतान किया होगा. क्या आप जानते हैं कि बैंक विभिन्न प्रकार के चेक जारी करते हैं? आइए जानते हैं कि कौन सा चेक कहां और कब उपयोगी होता है:
बियरर चेक वह चेक होता है जिसे चेक पर नामित व्यक्ति के द्वारा भुनाया जा सकता है. इसे ‘पेयबल टू बियरर’ चेक भी कहा जाता है.
ऑर्डर चेक वह चेक होता है जिसमें भुगतानकर्ता के नाम के बाद “या ऑर्डर” लिखा होता है. इसे “payable to order” चेक भी कहा जाता है.
क्रॉस्ड चेक वह चेक होता है जिसमें चेक के कोने पर दो समानांतर रेखाएं बनाई जाती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि चेक का भुगतान केवल चेक में नामित व्यक्ति के खाते में ही किया जाएगा. इससे अनधिकृत लेन-देन का जोखिम कम होता है.
ओपन चेक वह चेक होता है जिस पर कोई क्रॉस रेखाएं नहीं होतीं. इसे कभी-कभी अनक्रॉस्ड चेक भी कहा जाता है. यह चेक किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है और उसे उस व्यक्ति को भुगतान किया जाता है.
पोस्ट-डेटेड चेक वह चेक होता है जिसमें वह तिथि अंकित होती है जो वास्तविक तिथि से आगे की होती है. इस चेक को जारी करने के बाद, भुगतानकर्ता के खाते से पैसे केवल चेक पर दिए गए तिथि तक ही ट्रांसफर किए जाते हैं.
यह वह चेक होता है जिसकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी होती है. पहले इसका समय सीमा छह महीने थी, लेकिन अब इसे घटाकर तीन महीने कर दिया गया है.
ट्रैवलर चेक वह चेक होता है जिसे बैंक किसी स्थान से दूसरे स्थान पर भुगतान करने के लिए जारी करता है. इसे सार्वभौमिक मुद्रा के रूप में माना जा सकता है और इसका कोई समाप्ति समय नहीं होता, इसे यात्रा के बाद भी भुनाया जा सकता है.
जब कोई व्यक्ति खुद के लिए चेक जारी करता है, तो उसे सेल्फ चेक कहते हैं. इसमें चेक के नाम वाले कॉलम में “सेल्फ” शब्द लिखा होता है. यह चेक तब जारी किया जाता है जब किसी व्यक्ति को अपनी आवश्यकता के लिए नकद की जरूरत होती है.
बैंकर्स चेक वह चेक होता है जिसे बैंक अपने ग्राहक के नाम पर दूसरे व्यक्ति को भुगतान करने के लिए जारी करता है. यह चेक आमतौर पर उसी शहर में भुगतान के लिए होता है.
ये भी पढ़ें: 2024 के बेस्ट सेलिंग SmartPhones में इन कंपनियों ने जमाई धाक, जाने बजट सेगमेंट में कौन रहा टॉपर
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…