Ratan Tata New Gift: रतन टाटा, टाटा ग्रुप के प्रमुख हैं. टाटा की कारें हमेशा ही गरीबों के लिए बेस्ट होती हैं. टाटा ग्रुप भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का एक बड़ा शेयर लेकर बैठा है. ऐसे में अब दिवाली से पहले उसने इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोचने वाले लोगों को एक खुशखबरी दी है. कंपनी ने अपनी एक सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जिसकी कीमत टाटा टियागो ईवी है. इस कार की खास बात यह है कि इसकी कीमत 8.69 लाख से शुरू होकर 11.99 लाख रुपये तक है.
कंपनी ने बताया है कि इस कार की डिलीवरी भी दिवाली से पहले शुरू हो जाएगी. ऐसे में दिवाली में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए यह कार एक अच्छा मौका बन सकती है. बता दें कि यह कार XE, XT, XZ Plus, XZ Plus Lux है. यह एक 5 सीटर कार है, जो कि एक माइक्रो फैमिली के लिए बेहतरीन कार मानी जा सकती है.
यह भी पढ़ें-Delhi Metro के यात्रियों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब ऑटोमेटिक ही रीचार्ज होगा स्मार्ट कार्ड
टाटा टियागो ईवी के बारे में आपको बता दें कि यह दो बैटरी बैक के ऑप्शन के साथ आती है. एक बैटरी पैक 19.2 किलोवाट का है तो दूसरा विकल्प 24 किलोवाट का है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 61 पीएस प्रति 104 एनएम औऱ 75 पीएश और 114 एनएम की पावर देती है. 19.2 किलोवाट वाली बैटरी जहां 250 किलोमीटर की रेंज देती है तो वहीं 24 किलोवाट की बैटरी 315 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम मानी जाती है.
तेजी से होती है चार्जर
बता दें कि टाटा टियागो ईवी चार तरह के चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है. 15ए के सॉकेट चार्जर, 3.3 किलोवाट के एसी चार्जर, 7.2 किलोवाट एसी चार्जर, और डीसीटी फास्ट चार्जर सभी को कार सपोर्ट करती है. जानकारी के मुताबिक इसे डीसीटी फास्ट चार्जर से महज 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक पहुंचाया जा सकता है.
ऐसे में अगर आप कम पैसों में एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए टाटा की यह कार एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…