देश

Rajasthan Election: BJP ने 58 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट की जारी, CM गहलोत के सामने लड़ेंगे महेंद्र सिंह राठौड़, देखें सूची

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी ने 58 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बीजेपी की पिछली दो लिस्ट के प्रत्याशियों के मुताबिक अब तक कुल पार्टी ने 182 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. हालांकि पार्टी ने इस लिस्ट में किसी सांसद को मैदान में नहीं उतारा है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिग्गज नेता सचिन पायलट के सामने कौन उम्मीदवार होगा. इसका ऐलान कर कर दिया है.

बीजेपी ने सीएम गहलोत के सामने सरदारपुरा सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है. वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सामने बीजेपी ने अजीत सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाया है.

एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुए नेताओं को दिया टिकट

पार्टी ने इसके अलावा तीन उन नेताओं को टिकट दिया है जो बीत दिन ही पहले ही बुधवार को पार्टी में शामिल हुए हैं. हालांकि बीजेपी ने इनको एक दिन बाद ही टिकट दे दिया. इससे एक बार फिर टिकट बंटवारे को लेकर नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  “ED ही BJP है या BJP ही ED”, आबकारी शराब नीति मामले पर आप नेता गोपाल राय का संबित पात्रा पर पलटवार

अभी तक 124 उम्मीदवारों का किया ऐलान

इससे पहले बीजेपी ने दो लिस्ट जारी कर कुल 124 उम्मीदावारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इस तीसरी लिस्ट के बाद प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से कुल 182 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों का एलान कर चुकी है. अभी भी 18 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है.

कांग्रेस 152 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

इससे पहले कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में 56 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 152 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही बाकी के उम्मदीवारों का ऐलान कर सकती है. कांग्रेस ने CEC की बैठक के बाद इस लिस्ट को जारी किया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

8 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

14 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

52 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

52 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago