Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ratan Tata Diwali Gift: अब गरीब भी आसानी से ले सकेंगे इलेक्ट्रिक कार, रतन टाटा ने दिया धमाकेदार दिवाली गिफ्ट

Ratan Tata Diwali Gift: अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो आपके लिए रतन टाटा एक खुशखबरी लाए हैं.

Ratan Tata New Gift: रतन टाटा, टाटा ग्रुप के प्रमुख हैं. टाटा की कारें हमेशा ही गरीबों के लिए बेस्ट होती हैं. टाटा ग्रुप भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का एक बड़ा शेयर लेकर बैठा है. ऐसे में अब दिवाली से पहले उसने इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोचने वाले लोगों को एक खुशखबरी दी है. कंपनी ने अपनी एक सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जिसकी कीमत टाटा टियागो ईवी है. इस कार की खास बात यह है कि इसकी कीमत 8.69 लाख से शुरू होकर 11.99 लाख रुपये तक है.

कंपनी ने बताया है कि इस कार की डिलीवरी भी दिवाली से पहले शुरू हो जाएगी. ऐसे में दिवाली में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए यह कार एक अच्छा मौका बन सकती है. बता दें कि यह कार XE, XT, XZ Plus, XZ Plus Lux है. यह एक 5 सीटर कार है, जो कि एक माइक्रो फैमिली के लिए बेहतरीन कार मानी जा सकती है.

यह भी पढ़ें-Delhi Metro के यात्रियों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब ऑटोमेटिक ही रीचार्ज होगा स्मार्ट कार्ड

बैटरी पैक के हैं ऑप्शन

टाटा टियागो ईवी के बारे में आपको बता दें कि यह दो बैटरी बैक के ऑप्शन के साथ आती है. एक बैटरी पैक 19.2 किलोवाट का है तो दूसरा विकल्प 24 किलोवाट का है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 61 पीएस प्रति 104 एनएम औऱ 75 पीएश और 114 एनएम की पावर देती है. 19.2 किलोवाट वाली बैटरी जहां 250 किलोमीटर की रेंज देती है तो वहीं 24 किलोवाट की बैटरी 315 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम मानी जाती है.

यह भी पढ़ें-Vivo लॉन्च करने जा रहा ये शानदार फोन, 120W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट वाले Phone के बारे में जानें सबकुछ

तेजी से होती है चार्जर 

बता दें कि टाटा टियागो ईवी चार तरह के चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है. 15ए के सॉकेट चार्जर, 3.3 किलोवाट के एसी चार्जर, 7.2 किलोवाट एसी चार्जर, और डीसीटी फास्ट चार्जर सभी को कार सपोर्ट करती है. जानकारी के मुताबिक इसे डीसीटी फास्ट चार्जर से महज 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक पहुंचाया जा सकता है.

ऐसे में अगर आप कम पैसों में एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए टाटा की यह कार एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital