यूटिलिटी

नियमों की अनदेखी Bank of Baroda को पड़ा भारी, अब बॉब वर्ल्ड ऐप के तहत कस्टमर जोड़ने पर RBI ने लगाया प्रतिबंध

Bank of Baroda: नियमों की अनदेखी करना बैंक ऑफ बड़ौदा को भारी पड़ गया है. दरअसल, RBI ने बैंक के मोबाइल ऐप ‘बॉब वर्ल्ड’ पर नए ग्राहकों को जोड़ने से मना कर दिया है. बैंक ऑफ बड़ौदा के मोबाइल ऐप बॉब वर्ल्ड में कई तरह की खामियों की वजह से आरबीआई ने यह एक्शन लिया है. अब बैंक अपने मोबाइल ऐप पर नए ग्राहकों को नहीं जोड़ सकेगा. RBI ने बैंकिंग अधिनियम 1949 के तहत यह कार्रवाई की है.

ग्राहकों पर असर

आरबीआई की ओर से की गई कार्रवाई का बैंक पर असर हो रहा है. हालांकि, जानकारों का कहना है कि यह सही भी है क्योंकि मोबाइल एप्लीकेशन में जिस तरह से फर्जीवाड़ा हो रहे हैं, उसे देखते हुए साइबर सुरक्षा बेहद अहम हो जाता है. बैंक की ओर से जब तक बॉब वर्ल्ड एप की खामियों को दूर नहीं कर लिया जाएगा तब तक इस पर नए ग्राहकों को जोड़ने की पांबदी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: CM Yogi की ‘सिंध’ वाली टिप्पणी से तिलमिलाया पाकिस्तान, कहा-‘अखंड भारत’ के दावे से प्रेरित है बयान

RBI ने बैंक को दिए ये निर्देश

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘बॉब वर्ल्ड’ एप्लिकेशन पर बैंक के ग्राहकों की आगे की भागीदारी, आरबीआई की संतुष्टि के लिए देखी गई कमियों के सुधार और बैंक द्वारा संबंधित प्रक्रियाओं को मजबूत करने के अधीन होगी. आरबीआई ने बैंक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पहले से ही शामिल और मौजूदा ‘बॉब वर्ल्ड’ ग्राहकों को इस निलंबन के कारण किसी भी व्यवधान का सामना न करना पड़े.

इस साल जुलाई में आरोप लगाया गया था कि बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बैंक खातों को असंबंधित मोबाइल नंबरों से जोड़ा. वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2022 में भोपाल क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों को बैंक के नए ऐप, “बॉब वर्ल्ड” के लिए कम से कम 150 मौजूदा बैंक ग्राहकों को शामिल करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे छह महीने पहले लॉन्च किया गया था. इस बीच, बैंक ऑफ बड़ौदा ने, 9 अक्टूबर को तीन साल तक की विभिन्न अवधियों के लिए एफडी के ब्याज दरों में 50 आधार अंक (बीपीएस) तक की बढ़ोतरी की है. पीएसयू बैंक के अनुसार, ये दरें 9 अक्टूबर, 2023 से ₹2 करोड़ से कम जमा पर लागू हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago