यूटिलिटी

Reliance ने ईवी के लिए लॉन्च की घर पर चार्ज होने वाली बैटरी, सोलर पैनल से भी हो सकेगी चार्जिंग

Reliance EV Batteries: देश में ईवी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. टाटा से लेकर महिंद्रा तक की ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में बैटरी के प्रोडक्शन को लेकर भी कंपनियों में प्रतिस्पर्धा है. इस बीच ईवी सेक्टर की संभावनाओं को देख रिलायंस एनर्जी सेक्टर में कूद पड़ी है. इसके चलते रिलायंस ने एक खास तरह की ईवी बैटरी लॉन्च कर दी है, जो कि स्वैपेबल है. इसे आसानी से घर पर भी चार्ज किया जा सकेगा. खास बात यह है कि इस बैटरी से घर की कई चीजें भी इस्तेमाल की जा सकेंगी.

दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फ्यूचर एनर्जी सेगमेंट में बड़ा निवेश कर डाला है. जानकारी के मुताबिक रिलायंस बैटरी और सोलर सेल डिवाइस बनाने के लिए गुजरात में एक गीगाफैक्टरी लगा रही है. मुकेश अंबानी के मुताबिक इस नए बिजनेस का पूरा काम उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी संभालेंगे.

यह भी पढ़ें- Ujjwala Subsidy: दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 600 रुपये में ही मिलेगा उज्ज्वला सिलेंडर

घर पर चार्ज होगी इवी की बैटरी

रिलायंस ने जो ईवी बैटरी लॉन्च की है. उनकी खास बात यह है कि सभी स्वैपेबल बैटरियां है. इसका सीधा मतलब यह है कि इसे दूसरी गाड़ी में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा.इसके साथ ही आप इसे घर पर निकालकर कर भी चार्ज कर सकेंगे. इन बैटरियों की अवेलबिलिटी बढ़ाने के लिए ही रिलायंस अपने स्वैपिंग स्टेशन बनाने का काम भी शुरू कर चुकी है.

यह भी पढ़ें-रिलायंस को 402 करोड़ की प्रॉपर्टी बेचेगी ब्रिटेन की सुपरड्राई कंपनी, जॉयंट वेंचर के लिए हो गया समझौता

रिलायंस का है एक खास प्लान

रिलायंस का प्लान है कि वो जल्द ही सोलर सेल भी बेचे. इसके चलते ही इन बैटरी को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि वह रूफटॉप सोलर पैनल से भी चार्ज हो सकें. इसके अलावा इन बैटरियों की एक खास बात यह भी है कि इनके जरिए आसानी से घर के कई अप्लाइंसेज भी चलाए जा सकेंगे. ऐसे में इन बैटरियों के इस्तेमाल से लोग घरों में बिजली पंखों को भी चला सकेंगे, जो कि एक तरह से इन्वर्टर बैटरी तक का काम करेगी. हालांकि अभी इन बैटरियों की बिक्री को लेकर कंपनी की तरफ से कोई खास जानकारी नहीं दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

11 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

50 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

1 hour ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

1 hour ago