यूटिलिटी

Samsung की नई सेवा: अब Smartphone और Home Appliances को खरीदने की बजाय किराए पर ले सकेंगे

सैमसंग ने पिछले महीने साउथ कोरिया में AI सब्सक्रिप्शन क्लब नाम से एक नई सर्विस लॉन्च की थी. इस सर्विस के जरिए कस्टमर्स सैमसंग के होम अप्लायंसेस को खरीदने की बजाय रेंट पर ले सकते हैं. अब कंपनी इस सर्विस का विस्तार स्मार्टफोन और टैबलेट मार्केट में भी करने जा रही है.

जल्द आएगी सब्सक्रिप्शन सर्विस

सैमसंग अगले महीने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च कर सकती है. इस सर्विस के तहत यूजर्स को डिवाइस खरीदने की जरूरत नहीं होगी. वे इसे कुछ समय के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं. यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा जो किसी डिवाइस को खरीदने से पहले उसका अनुभव लेना चाहते हैं.

खरीदने से पहले कर पाएंगे इस्तेमाल

गैलेक्सी डिवाइस के सब्सक्रिप्शन प्लान्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, यह सर्विस उन कस्टमर्स के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो किसी डिवाइस को खरीदने से पहले कुछ दिन तक उसका इस्तेमाल करके अपना फैसला लेना चाहते हैं.

Ballie रोबोट भी होगा लॉन्च

सैमसंग ने अपने कंपैनियन रोबोट Ballie को लेकर भी घोषणा की है. इस डिवाइस को कंपनी ने 5 साल पहले शोकेस किया था. अब इसे पहले साउथ कोरिया में लॉन्च किया जाएगा और बाद में अमेरिकी बाजार में भी पेश किया जाएगा.

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन Han Jong-hee ने CES 2025 में कहा, “हम अगले महीने की शुरुआत में गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च करेंगे. Ballie को पहले साउथ कोरिया में और बाद में अमेरिका में पेश किया जाएगा. हम इसे सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ कोरिया में उपलब्ध कराने की योजना बना रहे हैं.”

Samsung Galaxy S25 सीरीज 22 जनवरी को होगी लॉन्च

सैमसंग 22 जनवरी को अपने नए स्मार्टफोन्स की Galaxy S25 सीरीज लॉन्च करेगी. इस सीरीज में Samsung Galaxy S25, S25 Plus और S25 Ultra स्मार्टफोन्स शामिल होंगे.

कंपनी ने इन डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S25 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा. इसके अलावा इसमें 200MP का कैमरा और कई AI फीचर्स दिए जा सकते हैं.

ग्लोबल लॉन्च पर संशय

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग इस सब्सक्रिप्शन सर्विस को कोरियन मार्केट के बाहर भी पेश करेगा या नहीं. लेकिन अगर यह सर्विस अन्य देशों में भी लॉन्च होती है तो यह स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकती है.


इसे भी पढ़ें- EMI नहीं भर पा रहे हैं? जानिए क्या कर सकते हैं और कैसे मिलेगा समाधान


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

12 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

15 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

18 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

33 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

2 hours ago