यूटिलिटी

SBI News: अब FD पर अधिक ब्याज देगा SBI, सीनियर सिटिजन को होगा खास फायदा, पढ़ें पूरी जानकारी

SBI FD Rate Hike: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स डिपॉजिट (एफडी) पर अधिक ब्याज देने की घोषणा की है. कुछ खास टेन्योर के लिए मिलने वाली एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर एसबीआई ने कल यानी 15 मई को घोषणा की है. इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास ₹2 करोड़ से कम का डिपॉजिट है. ऐसे में एफडी करवाना वालों के लिए ये एक अच्छी खबर है.

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इससे पहले पिछले साल 27 दिसंबर, 2023 को फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया था तो वहीं ताजा खबर के मुताबिक एसबीआई ने 46 से 179 दिन की अवधि वाले एफडी पर अब 25 से 75 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है. इससे पहले मिलने वाले ब्याज दर के मुकाबले अब अधिक ब्याज मिलेगा. बता दें कि एसबीआई निवेश की अवधि के आधार पर अलग-अलग एफडी ब्याज दरें प्रदान करता है. नई घोषणा के मुताबिक एसबीआई ने सीनियर सिटिजन को खास फायदा दिया है.

ये भी पढ़ें-“सीएम योगी का हटना अब लगभग तय है…” अरविंद केजरीवाल ने इन 4 बातों से PM मोदी पर साधा निशाना, इंडिया गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

जानें क्या होगा सीनियर सिटिजन को फायदा?

एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को FD में अतिरिक्त लाभ देता है. उनको आम लोगों से 50 बेसिस प्वॉइंट अधिक ब्याज दिया जाता है. इसलिए ताजा ब्याज दरें बढ़ने के बाद सीनियर सिटिजन को 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 4 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है. बता दें कि एफडी पर नई ब्याज दरों का लाभ केवल भारतीय निवासी वरिष्ठ नागरिकों को ही दिया जाएगा.

जानें आम लोगों के लिए क्या है SBI की नई ब्याज दरें?

7 दिन से 45 दिन – 3.50 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन – 5.50 प्रतिशत (पहले 5.25%)
180 दिन से 210 दिन – 6.00 प्रतिशत
211 दिन से 1 साल से कम – 6.25 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से कम – 6.80 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम – 7.00 प्रतिशत (सबसे ज्यादा ब्याज दर)
3 साल से 5 साल से कम – 6.75 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक – 6.50 प्रतिशत

जानें सीनियर सिटिजन के लिए एफडी पर अब क्या होगी नई ब्याज दरें?

7 दिन से 45 दिन- 4 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन- 6.00 प्रतिशत
180 दिन से 210 दिन- 6.50 प्रतिशत
211 दिन से 1 साल से कम 6.75 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से कम पर 7.30 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम 7.50 प्रतिशत (सबसे ज्यादा ब्याज दर)
3 साल से 5 साल से कम: 7.25 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक: 7.50 प्रतिशत

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

17 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

21 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

27 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

2 hours ago