यूटिलिटी

X से की गई मोटी कमाई पर देना होगा टैक्स, 18 % GST लगाने की तैयारी

Earning From X: एलन मस्क ने अगस्त में घोषणा की थी कि एक्स प्रीमियम (ब्लू) के ग्राहक ऐड रेवेन्यू में अपना हिस्सा प्राप्त करने के पात्र होंगे. विशेषज्ञों ने बताया है कि ‘एक्स’, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, से ऐड रेवेन्यू के हिस्से के रूप में जो पारिश्रमिक मिलेगा, उस पर 18% जीएसटी लगने की संभावना है. विशेषज्ञों की राय है कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ से यूजर्स से मिलने वाला एड रेवेन्यू जीएसटी कानून के तहत आपूर्ति माना जाएगा और यह 18 प्रतिशत कर के अधीन होगा.

यूजर्स को देना होगा 18 फीसदी जीएसटी: विशेषज्ञ

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि ऐड रेवेन्यू शेयर करने की स्कीम के तहत यूजर्स को एक्स से हो रही कमाई पर 18 फीसदी तक टैक्स देना पड़ सकता है. विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति की किराये से कमाई, बैंक एफडी पर ब्याज और अन्य प्रोफेशनल सर्विसेज से साल भर में 20 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है, तो उस पर टैक्स लगेगा.

यह भी पढ़ें: “अगर मुख्यमंत्री सेमीकंडक्टर के बारे में बता दें तो उनका जूता उठाने..”, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दिया ओपन चैलेंज

ऐड रेवेन्यू स्कीम के लिए 500 फॉलोअर्स जरूरी

बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने कहा था कि अगर किसी अकाउंट में तीन महीने के भीतर 15 मिलियन से ज्यादा ऑर्गेनिक इंप्रेशन हैं तो वो यूजर रेवेन्यू स्कीम के लिए पात्र होगा. मस्क ने बताया था कि ऐड रेवेन्यू पाने के लिए यूजर्स के खाते में कम से कम 500 फॉलोअर्स होने चाहिए. मस्क ने अगस्त के पहले हफ्ते में कहा था कि अब तक एक्स के प्रीमियम यूजर्स को ऐड रेवेन्यू के रूप में हजारों डॉलर भूगतान किया गया है.

यह भी पढ़ें: Jaunpur: रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर खड़े तीन युवक ट्रेन की चपेट में आए, 2 की मौत

बताते चलें कि एक्स से हो रही मोटी कमाई के बारे में कई यूजर्स ने खुद ही बताया था. कई यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट शेयर करके एक्स से मिले पैसों के बारे में बताया था. एक यूजर ने कहा, “पिछले 104 दिनों में 21,400,000 इंप्रेशन के लिए ट्विटर ने मुझे 120.65 डॉलर का भुगतान किया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago