PK On Nitish Kumar
PK On Nitish Kumar: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत कुमार उर्फ पीके आए दिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार की खिंचाई करते रहते हैं. इस बार पीके ने कहा कि अगल नीतीश कुमार सेमीकंडक्टर के बारे में बता दें तो उनका जूता अपने सिर पर रखने को तैयार हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कैबिनेट के किसी भी मंत्री को सेमीकंडक्टर के बारे में नहीं पता होगा.
बता दें कि रणनीतिकार पीके इन दिनों बिहार के अधिकांश हिस्सों में ‘जनसुराज यात्रा’ निकाल रहे हैं. इसी क्रम में वो समस्तीपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने नीतीश के उस बयान पर रिएक्शन दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरी उम्र 73 साल हो गई है. 100 में दुनिया खत्म हो जाएगी. पीके ने कहा कि नीतीश कुमरा भ्रम के शिकार हो गए हैं. शायद इसी वजह से बिहार की ऐसी दुर्दशा हुई है?
समस्तीपुर में प्रशांत किशोर उर्फ पीके से पत्रकारों ने पूछा कि बिहार में सेमीकंडक्टर की फैक्ट्री क्यों नहीं लगाई जा रही है. इस पर पीके ने कहा कि बिहार सरकार में शामिल नीतीश कुमार सहित कोई भी अगर सेमीकंडक्टर क्या होता है बता दें तो मैं नीतीश के जूते को अपने सिर पर रखने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि किसी भी बिहार के मंत्री को इसके बारे में पता नहीं होगा. अगर सेमीकंडक्टर के बारे में पता ही नहीं होगा तो वो इसकी फैक्ट्री लगाने के बारे में क्या सोचेंगे.
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार से यह जरूर पूछा जाना चाहिए कि आज के दौर में एआई से करोड़ों लोगों को रोजगार दिया जा रहा है. बिलियन डॉलर कंपनी बनाई जा रही है. इस पर आप क्या सोचते हैं. वो कहेंगे जाने दीजिए, इस सब से कुछो नहीं होगा. पीके ने निशाना साधते हुए कहा कि केवल वृद्धा पेंशन 400 रुपये देने से होगा.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…