Tesla Model 3
Tesla Model 3 : टेस्ला भारत में मॉडल 3 लॉन्च करने पर विचार कर रही है. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. यदि सब कुछ ठीक रहा तो टेस्ला कथित तौर पर सालाना 5 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन कर सकती है. भारत मे इसकी कीमत 20 लाख रुपये के करीब होगी. विशेषज्ञों के अनुसार, टेस्ला की कीमतें दुनियाभर में लगभग समान हैं और वर्तमान में, सबसे सस्ता टेस्ला मॉडल 3 का बेस वेरिएंट की कीमत 40,240 डॉलर (लगभग 33 लाख रुपये) है. बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk की नजर अब भारतीय बाजार पर है. Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी Tesla ने भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट बनाने का प्रस्ताव रखा है.
वैश्विक स्तर पर, टेस्ला मॉडल 3 चार बैटरी से संचालित है, जिसमें 54kWh, 62kWh, 75kWh और 82kWh शामिल हैं. यह मॉडल फुल चार्ज पर 354 किमी से 523 किमी तक चल सकता है. टेस्ला मॉडल 3 के डिज़ाइन हाइलाइट्स में स्वेप्टबैक एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट्स, 18 इंच के अलॉय व्हील, ए-पिलर माउंटेड ओआरवीएम, रियर बम्पर-माउंटेड रिफ्लेक्टर, बूट लिड के लिए एक लिप स्पॉइलर और एयरो किट शामिल हैं. टेस्ला मॉडल 3 के डैशबोर्ड पर एक बड़ी टैबलेट स्क्रीन मिलती है. इस स्क्रीन के जरिए कार से संबंधित सभी ऑपरेशनों तक पहुंच संभव हो पाता है. अगर टेस्ला भारत में अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट बनाता है तो ऐसी उम्मीद है कि भारत में टेस्ला की कीमत 20 लाख रुपए की हो सकती है. बता दें कि भारत में मौजूद सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे MG Comet, Tata Nexon जैसी कार की कीमत की दोगुनी से भी ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: Google Doodle Pani Puri: गूगल भी पानी-पूरी के शौकीन, स्वाद का चस्का लगा तो बना डाला डूडल गेम
रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि अरबपति एलन मस्क की अगुवाई वाली कंपनी भारत को निर्यात आधार के रूप में इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रही है. मस्क इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में भारत से कारें भेजने की योजना बना रहे हैं. भारत सरकार के साथ चर्चा अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता के लिए रणनीति में बदलाव दिखाती है. अब मस्क जल्द ही भारत में प्लांट लगा सकते हैं. भारत सरकार के साथ मस्क की कंपनी टेस्ला लगातार संपर्क में है. पिछले दिनों अमेरिका के आधिकारिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी से टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने मुलाकात की थी.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…