यूटिलिटी

इंतजार खत्म, 21 मार्च को लॉन्च होगा Hyundai Verna का नया जेनरेशन मॉडल, जल्द कराएं बुकिंग

New Hyundai Verna: मशहूर साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया देश में अपनी विश्व प्रसिद्ध सेडान कार Hyundai Verna के नए जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस सेडान को THE ALL-NEW HYUNDAI VERNA नाम दिया है. हुंडई इंडिया ने कार को फ्यूचरिस्टिक (futuristic) और फ़ेरोसियस (Ferocious) टैग लाईन दी है. इस सेडान कार की स्केच तस्वीरों को पहली बार कंपनी ने शेयर किया है, जिसमें कार का एक्सटीरियर लुक देखने को मिल रहा है. इच्छुक ग्राहक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से कार की बुकिंग मात्र 25000 रूपये मे करा सकते हैं.

डायनामिक परफ़ोमेंस

बेहद कूल नई हुंडई वरना (Hyundai VERNA) एक नए स्पोर्टी लुक में देखने को मिलने वाली है. अब इस गाडी में पहले से ज्यादा फ़ीचर्स, सुरक्षा, सुविधा और आराम मिलेगा. इस कार में दो इंजन का विकल्प है. रोमांचकारी 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी.

दो ट्रांसमिशन विकल्प

यह कार कई ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आने वाली है. जो 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (7DCT) के साथ उपलब्ध होगी और 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) के साथ आता है. यह कार पावरट्रेन, अधिकतम पावर और टॉर्क परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़े:- Indian Railway: भारत का सबसे छोटा रेल रूट, केवल 3 किलोमीटर के लिए देने पड़ते हैं 1,255 रुपये! 

क्या हो सकती है कीमत

हालांकि लॉन्च से पहले इस कार के बारे में कुछ भी बताना मुश्किल है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा जेनरेशन मॉडल से तो महंगी होने की आशंका है. कार बाजार में लॉन्च होने के बाद Volkswagen Virtus, Skoda Slavia और फेसलिफ्ट होंडा सिटी जैसी सेडान कारों को टक्कर देगी. जानकारी के अनुसार, कार मार्च में बिक्री के लिए लॉन्च होगी और तभी इसकी कीमतों का भी खुलासा होगा. इच्छुक ग्राहक अभी इस सेडान कार को 25,000 रुपये का बुकिंग अमाउंट देकर हुंडई के आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

28 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago