यूटिलिटी

Train Ticket Refund : ट्रेन छूट जाने पर भी मिलता है रिफंड, नहीं पता तो जान लें ये तरीका

Railway Refund Rules : भारतीय रेल को देश की लाइफलाइन माना जाता है. हर रोज लाखों यात्री इसमें सफ़र करते हैं. अधिकतर यात्रियों को रेलवे से संबंधित बहुत-से नियमों का पता अब भी नहीं लग पाया है. लगभग सभी लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि ट्रेन कैंसिल होने पर यात्री रिफंड पैसे ले सकते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि यदि आपकी ट्रेन छूट जाती है, फिर भी आप रिफंड (Train Ticket Refund) के लिए क्लेम कर सकते हैं? जी हां, अब ट्रेन छूटने पर भी यात्री को टिकट का पैसा वापस मिल सकता हैं.

इस बारे में इंटरनेट पर लोग सर्च करते हैं – Can I get refund if I missed train? मतलब कि यदि मेरी ट्रेन छूट जाती है तो क्या मैं रिफंड ले  सकता हूं? क्यूँकि ये अधिकतर लोगों के साथ होता है वही इंटरनेट पर यह सवाल मंडराता रहता है. तो आपके इस सवाल का जवाब हम आपको देने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Business: केवल 25,000 रुपये में इस बिजनेस से होगी हर महीने डबल कमाई, जानें कैसे

जिस ट्रेन से यात्री सफर करने वाले हैं, और किसी कारण उसे पकड़ नहीं पाते हैं  जिससे यात्री सफर नहीं कर पाते हैं तो आप इस स्थिति में टिकट का पैसा वापस पा सकते हैं. इसके लिए आपको टिकट रिफंड के लिए क्लेम करना होगा. रिफंड पाने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना पड़ेगा.

भरना होगा TDR

यदि आपकी ट्रेन छूट गई है तो आपको टीडीआर (Ticket Deposit Receipt-TDR) फाइल करना होगा आप चार्टिंग स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के एक घंटे के अंदर ही टीडीआर फाइल कर सकते हैं. यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन, टीडीआर फाइल करवा सकते है. रिफंड के लिए रेलवे द्वारा टीडीआर जारी कर दिया जाता है. रिफंड प्रोसेस में लगभग 60 दिन लग जाते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

22 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

28 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

30 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

32 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

43 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

54 minutes ago