UP BEd JEE 2025 Topper: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने 17 जून को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इस वर्ष प्रदेश में टॉप रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी हैं सूरज कुमार पटेल जो मिर्जापुर के रहने वाले हैं. दूसरे स्थान पर शीबा परवीन (भदोही) और तीसरे पर शिवांगी यादव (जौनपुर) रही हैं. खास बात यह रही कि टॉप 10 में 8 अलग-अलग जिलों के परीक्षार्थियों ने अपनी जगह बनाई है, जबकि एक छात्र बिहार के अररिया जिले से हैं.
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए एक अनिवार्य द्वार है. परिणाम घोषित होने के बाद अब अगला चरण है काउंसलिंग प्रक्रिया, जिसकी तिथियां विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही घोषित की जाएंगी. दाखिला प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की रैंक, वर्ग (कैटेगरी), सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग के दौरान भरी गई प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जाएगा.
इस साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया गया था. प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, कुल 3.44 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 3.05 लाख परीक्षार्थी वास्तविक रूप से परीक्षा में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: WhatsApp में अब नजर आएंगे ADs, Chat और Status के साथ हुए तीन ये बड़े बदलाव
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…