खेल

Viral Video की वजह से एक बार फिर चर्चा में आए Digvesh Rathi, 5 गेंदों पर लगातार चटकाए 5 विकेट

Digvesh Rathi 5 Wickets: IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के लिए खेलते हुए दिग्वेश राठी ने दमदार प्रदर्शन किया था. वहीं टूर्नामेंट के खत्म हो जाने के बाद भी दिग्वेश का जलवा बरकरार है. उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट के दौरान बड़ा कारनामा कर दिखाया है.

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राठी लगातार विकेट चटका रहे हैं.

इसके अलावा IPL के दौरान दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) अपने सेलिब्रेशन की वजह से काफी चर्चा में थे. इसी दौरान हाच नोटबुक सेलिब्रेशन के कारण उन पर बैन भी लगा (Digvesh Rathi celebration ban).

इस बार चर्चाओं में आने की वजह लोकल टी20 क्रिकेट लीग में उनकी जादुई गेंदबाजी है. उन्होंने लगातार 5 गेंदों में पर 5 विकेट चटकाकर सामने वाली टीम को ढेर कर दिया.

5 गेंदों में पर 5 विकेट चटकाकर सामने वाली टीम को किया ढेर

लोकल टी20 क्रिकेट लीग के इस मैच के 15वें ओवर में उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को आउट किया. पहली तीन गेंदों पर उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बोल्ड किया.

इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज को बोल्ड किया. वहीं, पांचवी गेंद भी उन्होंने गुगली डाली, जिस पर बल्लेबाज LBW आउट हुआ.

बता दें कि ये मैच आईपीएल 2025 से पहले का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.

IPL ऑक्शन में 30 लाख रुपये में बिके थे दिग्वेश राठी

बता दें कि 26 साल के दिग्वेश राठी दिल्ली के रहने वाले हैं. IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राठी को उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा था (IPL auction 2025). उन्होंने सीजन में 13 मैचों में 14 विकेट चटकाए.

वहीं उनका इकॉनमी 8.25 का रहा था. उन्होंने अपने करियर में कुल 15 टी20 खेले हैं, जिनमें उनके नाम 17 विकेट हैं.

ये भी पढ़ें- WTC Final 2025: भले ही फाइनल नहीं खेल सकी टीम इंडिया, मगर जमकर हुई पैसों की बरसात

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago