Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Board: 10वीं-12वीं में फेल छात्र न लें टेंशन, यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा एग्जाम के लिए इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के अंक सुधार व कंपार्टमेंट परीक्षा के फॉर्म 19 मई से भरे जा रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 10 जून है. छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रात 12 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं.

UP Board

UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट व अंक सुधार परीक्षा की घोषणा कर दी है. जिन छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सफलता नहीं मिली, उन्हें अब दोबारा मौका मिलेगा. कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षा के फॉर्म 19 मई से भरे जा सकेंगे.

फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 जून (UP Board) 

छात्र 10 जून रात 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विद्यालयों को भी छात्रों को आवेदन की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इंटरमीडिएट के छात्र (मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य संकाय) एक विषय में फेल होने पर आवेदन कर सकते हैं. कृषि संकाय के छात्र भाग-एक या भाग-दो के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर आवेदन के पात्र हैं. वोकेशनल कोर्स के छात्रों को भी एक प्रश्नपत्र में फेल होने की स्थिति में मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: HPBOSE 10th-12th Result 2025: आज घोषित हो सकता है हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

शुल्क और आवेदन की प्रक्रिया

इसके लिए शुल्क 306 रुपये निर्धारित किया गया है. छात्रों को शुल्क चालान के जरिए जमा करना होगा. इसके बाद चालान की मूल प्रति और ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट लेकर निबंधित डाक से परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में 10 जून तक भेजना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital