Window vs Split AC: गर्मी ने दस्तक दे दी है और अब पंखों की हवा से काम चलना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में हर घर में एक ही चर्चा सबसे आम है कि नया एयर कंडीशनर (AC) कौन सा लिया जाए? बाजार में दो ही विकल्प सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं: विंडो एसी और स्प्लिट एसी. लेकिन इन दोनों के बीच सही चुनाव करना काफी कन्फ्यूजिंग हो सकता है. आज हम आपकी इस उलझन को आसान बनाते हैं.
विंडो एसी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में तुरंत कूलिंग चाहते हैं. इसमें कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम एक ही बॉक्स में होता है, जिसे आप बस खिड़की में फिट कर देते हैं.
फायदे: ये स्प्लिट के मुकाबले सस्ते होते हैं और इनका इंस्टॉलेशन बहुत आसान है. रेंट के घर में रहने वालों के लिए ये सबसे अच्छा विकल्प हैं क्योंकि इन्हें कहीं भी शिफ्ट करना आसान है.
नुकसान: इसका सबसे बड़ा ड्रॉबैक इसकी ‘आवाज’ है. क्योंकि कंप्रेसर कमरे के अंदर ही होता है, इसलिए चलने पर ये काफी शोर करता है. साथ ही, ये खिड़की की जगह घेर लेते हैं, जो हर घर के डिजाइन में फिट नहीं बैठता.
स्प्लिट एसी में कूलिंग और कंप्रेसर के लिए अलग-अलग यूनिट्स होती हैं. अंदर वाली यूनिट (इंडोर) शांति से कमरे को ठंडा करती है, जबकि शोर करने वाला कंप्रेसर (आउटडोर) दीवार के बाहर लगा होता है.
फायदे: ये बहुत शांत होते हैं और इनकी कूलिंग भी ज्यादा असरदार होती है. इनका मॉडर्न लुक आपके कमरे की खूबसूरती भी बढ़ाता है.
नुकसान: इनकी शुरुआती कीमत विंडो एसी से ज्यादा होती है, और इंस्टॉलेशन के लिए दीवार में छेद करना और टेक्नीशियन की मदद लेना जरूरी है. इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी सिरदर्द वाला काम है.
बिजली की बचत को लेकर आजकल हर कोई फिक्रमंद है. यहां ‘इन्वर्टर तकनीक’ (Inverter Technology) गेम चेंजर है. पहले के एसी में कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ होता था, जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती थी. लेकिन इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड कंट्रोल करता है, जिससे बिजली की खपत कम हो जाती है.
अब विंडो एसी में भी इन्वर्टर मॉडल आ गए हैं, लेकिन स्प्लिट इन्वर्टर एसी इस मामले में ज्यादा स्मार्ट और किफायती साबित होते हैं. अगर आप इसे रोजाना 6-8 घंटे चलाएंगे, तो कुछ सालों में स्प्लिट एसी अपनी कीमत वसूल कर लेता है.
कमरे का साइज: अगर आपका कमरा छोटा है और बजट टाइट है, तो विंडो एसी ले लें. बड़े कमरों के लिए स्प्लिट एसी ही बेस्ट है क्योंकि उसकी एयर फ्लो (Air Flow) बेहतर होती है.
शांति की चाहत: अगर आपको सोते समय शोर से चिढ़ है, तो बिना सोचे स्प्लिट एसी चुनें.
लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट: अगर घर अपना है और आप लंबे समय तक सुकून चाहते हैं, तो 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर ही दांव लगाएं.
ये भी पढ़ें: आज से बदल जाएगा आपका WhatsApp; सिम कार्ड नहीं तो चैटिंग नहीं, जानिए क्या है नया ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…