हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में बरसों से हमले किए जा रहे हैं. उनके निशाने पर अधिकतर पुलिस और सुरक्षाकर्मी होते हैं. (File Photo)
IED blast In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले आज नक्सली हमला हो गया. नक्सलियों ने कांकेर में आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें दो मतदान-कर्मी और बीएसएफ का जवान घायल हो गया. ब्लास्ट से वहां अफरा-तफरी मच गई.
आईईडी के ब्लास्ट में घायल हुए लोगों की पहचान श्याम सिंह नेताम और देवन सिंह जो मतदानकर्मी थे, और बीएसएफ के जवान प्रकाश चंद्र के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने बताया कि आईईडी एक पुलिया के पास था. नक्सलियों ने रेंगा वही धान खरीदी केंद्र के पास तेंदू पेड़ के नीचे पाइप बम प्लांट किया था. वहां से होकर मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मियों की गाडि़यां गुजर रही थीं, उसी दौरान नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया.
छत्तीसगढ़ पुलिस के एक बयान में कहा गया कि जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया के चार मतदान दलों को लेकर कैम्प मारबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केन्द्र जा रही थी. फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है.
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, चुनाव से पहले नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र अति संवेदनशील होने के चलते मतदान दल को छोटे बेठिया से सुरक्षा के लिहाज से पैदल ले जाया जा रहा था, ब्लास्ट के बाद मतदान दल में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. अधिकारियेां के मुताबिक, बड़े वाहनों में मतदान दल को ले जाने से बड़ी घटना घट सकती थी. इसलिए कुछ कर्मियों को पैदल ले जाया जा रहा था.
— भारत एक्सप्रेस
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…
Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…
Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…
Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…
ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…