यूटिलिटी

Yes Bank: यस बैंक में है आपका अकाउंट तो निपटा लें ये जरूरी काम, बंद होने वाली है ये खास सर्विस

यस बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है आज यस बैंक की खास सर्विस का आखिरी दिन है. यह सर्विस कल यानी 1 दिसंबर से मिलनी बंद हो जाएगी. ग्राहकों को अगर इस सर्विस को आगे जारी रखना है तो वह इसका कस्टमाइज वर्जन खरीद सकते हैं. लेकिन उसके लिए उन्हें पहले बैंक को सूचित करना पड़ेगा यस बैंक एसएमएस के जरिए दी जाने वाली बैलेंस अलर्ट सर्विस को बंद करने जा रही है. जिन ग्राहकों को किसी पैकेज के जरिए बैलेंस अलर्ट इसमें सर्विस मिल रही थी वह कल यानी 1 दिसंबर से मिलनी बंद हो जाएगी अगर आपके पैकेज का सब्सक्रिप्शन का समय बचा हुआ है तो आपकी यह सर्विस सब्सक्रिप्शन रहने तक को मिलती रहेगी.

वहीं यस बैंक ने अपने ग्राहकों जानकारी देते हुए कहा कि बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं जैसे यस मोबाइल, यस ऑनलाइन, यस रोबोट आदि का इस्तेमाल कर आप अपना अकाउंट बैलेंस असानी से जान सकते हैं. आप अपनी सुविधा के अनुसार SMS सर्विस भी कस्टमाइज कर सकते हैं. इसके साथ ही आप SMS सर्विस के लिए रजिस्टर और बदलाव भी कर सकते हैं.

जानिए कैसे करें रजिस्टर

आसान स्टेप्स का इस्तेमाल कर आप खुद को इस सर्विस के लिए रिजिस्टर कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं. सबसे पहले आप यानी यस बैंक ग्राहक अपने आईडी और पासवर्ड के साथ ऑनलाइन लॉग इन करिए. इसके बाद पेज के कोने पर Menu ऑपशन पर क्लिक करें. फिर, Profile Manage पर जाकर Alert पर क्लिक कर लें. उस खाते का भी चुनाव करें जिसे मोडिफाई, रजिस्टर या डी- रजिस्टर करना चाहते हैं. फिर आप अलर्ट के टाइप का चुनाव करें. एक बार अलर्ट चुनने के बाद इसे  सेव कर दें. इन आसान स्टेप्स के जरिए आप इस सर्विस फायदा ले सकते हैं.

येस बैंक के बारे में

बता दें कि येस बैंक की स्थापना 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर ने की थी. यह मुख्य रूप से कॉरपोरेट बैंकके साथ ही  खुदरा बैंकिंग के साथ और सहायक प्रबंधन के रूप में Asset Management के रूप में काम करता है. हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को इसका नया सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

8 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

15 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

18 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

40 minutes ago