यूटिलिटी

Twitter को खा जाएगा जुकरबर्ग का Threads ऐप? 3 दिन में 5 करोड़ डाउनलोड, एलन मस्क को सताने लगी चिंता!

माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप थ्रेड्स (Threads) ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में तहलका मचा दिया है. फेसबुक (Facebook) के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने 5 जुलाई रात 11.30 बजे इस नए ऐप को लॉन्च किया. महज 2 घंटे के भीतर ही इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया. वहीं, बीते 3 दिनों में तकरीबन 5 करोड़ से ज्यादा लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं. इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को Twitter के लिए खतरा बताया जा रहा है. थ्रेड्स के बढ़ते प्रचलन से कहीं न कहीं ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) जरूर परेशान होंगे क्योंकि दुनिया में थ्रेड्स को ”ट्विटर किलर” नाम दिया जा रहा है.

क्या है थ्रेड्स ऐप?

फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम की तरह ही थ्रेड्स भी एक माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट है. इसकी पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) है और विशेष तौर पर इसे इंस्टाग्राम (Instagram) की टीम ने डेवलप किया है. कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने इसे एक भव्य कार्यक्रम के जरिए भारत समेत दुनिया के 100 से अधिक देशों में लॉन्च किया है. डिटेलिंग की बात करें तो इस पर 500 कैरेक्टर में पोस्ट पब्लिश किया जा सकता है साथ ही 5 मिनट तक के वीडियो, फोटो और लिंक भी शेयर किए जा सकते हैं.

Twitter को ख़तरा कैसे?

दुनियाभर में ज्यादातर लोग माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट्स का इस्तेमाल मोबाइल के जरिए करते हैं. ट्विटर के मुकाबले थ्रेड्स मोबाइल फ्रेंडली होने के साथ-साथ नेटवर्क तैयार करने में भी काफी आसान हो जाता है. मसलन, अगर आपके पास इंस्टाग्राम एकाउंट है तो इसके जरिए आप सीधे थ्रेड्स अकाउंट तैयार कर सकते हैं. जबकि, ट्विटर के लिए यह प्रक्रिया नए सिरे से की जाती है. वहीं, थ्रेड्स यूजर्स इंस्टाग्राम के जरिए अपने पूरा नेटवर्क इस प्लेटफॉर्म पर भी जोड़ सकते हैं. जितने फॉलोवर इंस्टाग्राम पर होंगे, उतने ही फॉलोवर थ्रेड्स पर होंगे. इसके अलावा वीडियो और फोटोग्राफ शेयरिंग का ऑप्शन भी ट्विटर से बेहतर है. आज की तारीख में ट्विटर पैसे चार्ज कर रहा है, जबकि थ्रेड़्स अभी कोई पैसा नहीं ले रहा.

थ्रेड्स की Twitter के मुकाबले कमियां

थ्रेड्स जहां एंड्रॉयड और iOS के लिए मुहैया कराया गया है, वहीं डेस्कटॉप पर इसे नहीं खोल सकते. जबकि ट्विटर वेब ब्राउजर और डेस्कटॉप पर मौजूद है. थ्रेड्स में प्राइवेट मैसेजिंग का प्रावधान नहीं है. जबकि ट्विटर में इसका प्रावधान मौजूद है. ट्विटर जिफ सपोर्ट करता है, जबकि थ्रेड्स में यह सुविधा नहीं है. हालांकि, आम यूजर्स के हिसाब से थ्रेड्स में आप 500 कैरेक्टर पोस्ट कर सकते हैं, जबकि ट्विटर में यह संख्या 250 कैरेक्टर की है. हां, ब्लू टिक होने पर ट्विटर 25 हजार कैरेक्टर पोस्ट करने की सहूलियत जरूर देता है.

-भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

5 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

5 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

8 hours ago