Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर के नौबगंज स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्या मंदिर अपनी 55वीं वार्षिक दिवस समारोह की तैयारियों में जुट गया है. यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025 को शाम 5:00 बजे से आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि सीएम के एडवाइजर अवनीश कुमार अवस्थी (सेवानिवृत्त IAS अधिकारी) होंगे.
इस उत्सव में थीम “विज़न 2047: केंद्र आकर्षण वंदे मातरम्” पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. स्कूल के प्रधानाचार्य नूतन भार्गव और प्रबंधक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म महामंडल के दिशा-निर्देशों के तहत होगा.
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनगर सेठ और वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्रजीत सिंह का स्मरण किया जाएगा, जिन्होंने स्कूल की स्थापना में योगदान दिया. संकल्प-कथन सत्र में उनके जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा. स्कूल के 1968 से 1970 के छात्रों को सम्मानित करने की योजना है. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य, संगीत और नाटक शामिल होंगे, जो छात्रों की प्रतिभा को दर्शाएंगे. आयोजन में प्रवेश द्वार नंबर 4 से होगा, और 4:30 बजे तक बैठने की सलाह दी गई है.
स्कूल प्रबंधन ने समुदाय से सहयोग की अपील की है ताकि यह उत्सव भव्य रूप से संपन्न हो सके. छात्रों ने मेहनत से तैयारियां की हैं, जिसमें शिक्षकों का मार्गदर्शन शामिल है. यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि शिक्षा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी अवसर बनेगा.
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…