उत्तर प्रदेश

“सीओ अनुज चौधरी 2-4 मुसलमानों के नाम बताएं, जो गुजिया नहीं खाते”, AAP सासंद संजय सिंह ने सीओे अनुज चौधरी के बयान पर किया पलटवार

संभल सीओ अनुज चौधरी के सेवइंया और गुजिया वाले बयान पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. संजय सिंह ने कहा कि ऐसा कौनसा मुसलमान है जो गुजिया नहीं खाता है, कौन मुसलमान गुजिया खाने से मना करता है. आखिर ऐसी बातें करने से क्या मिलता है?

संजय सिंह ने किया पलटवार

संजय सिंह ने आगे कहा कि अगर अनुज चौधरी की गुजिया मुसलमान नहीं खा रहे हैं तो मुझे नहीं मालूम, वह दो-चार मुसलमान का नाम बता दें. आखिर गुजिया खाने को कौन मना करता है, उनके नाम सीओ अनुज चौधरी बताएं.

बीजेपी पर लगाया आरोप

आप सांसद ने कहा, मुझे लगता है कि यह सब बीजेपी के द्वारा कहलवाया जा रहा है. वरना किसी अधिकारी, चाहे वो एसडीएम हो या फिर सीओ, ऐसी भाषा क्या बोल सकता है?

“सीओ का सभी सम्मान करते हैं”

संजय सिंह ने कहा कि अनुज चौधरी अर्जुन पुरस्कार पा चुके हैं, अच्छी बात है, उनका सभी सम्मान करते हैं, लेकिन क्या किसी को अर्जुन अवॉर्ड मिल जाता है तो उसे कुछ भी करने को छूट मिल जाती है? अर्जुन अवॉर्ड वाले को भी देश का कानून मानना पड़ेगा और उसी के मुताबिक चलना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Delhi: “मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ किया जाए”, बीजेपी MLA ने बताया, कैसे पड़ा था ये नाम?

सीओ ने क्या कहा था?

बता दें कि संभल के सीओ अनुज चौधरी ने हाल ही में ईद को लेकर पीस कमेटी के साथ बैठक में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप ईद की सेवइंया खिलाना चाहते हैं, तो आपको होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी. अगर एक पक्ष खाता है और दूसरा नहीं खाएगा तो भाईचारा खत्म हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

36 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

52 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago