Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: “मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ किया जाए”, बीजेपी MLA ने बताया, कैसे पड़ा था ये नाम?

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने साफ किया कि इस फैसले का किसी धर्म विशेष से संबंध नहीं है.

BJP MLA MOhan Singh Bisht

भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट.

दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र का नाम बदलने की मांग को लेकर भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर इस क्षेत्र का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ रखा जाना चाहिए.

कैसे पड़ा था मुस्तफाबाद नाम?

भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार, “मुस्तफाबाद का नाम एक प्रॉपर्टी डीलर मुस्तफा के नाम पर पड़ा था, जिसने यहां प्लॉट काटे थे. अब जनता चाहती है कि इस क्षेत्र को ‘शिव विहार’ नाम दिया जाए. हालांकि, यह बदलाव केवल विधानसभा क्षेत्र के नाम पर लागू होगा, वार्ड के नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा.”

इस दौरान, उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिरों के आस-पास मीट की दुकानें नहीं होनी चाहिए. अगर कहीं पर ऐसा है, तो इस पर सोचना चाहिए. अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए, सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.

नमाज पर नमाज नहीं होनी चाहिए- मोहन बिष्ट

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने साफ किया कि इस फैसले का किसी धर्म विशेष से संबंध नहीं है. उन्होंने कहा, “हम किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी धार्मिक गतिविधि से जाम जैसी समस्याएं होती हैं. नमाज अदा करनी है, तो मस्जिद में करें; सड़कों पर करने से यातायात प्रभावित होता है.”

इससे पहले विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “सार्वजनिक स्थान और सड़कें सार्वजनिक उपयोग और यातायात के लिए हैं. हालांकि, हम नमाज अदा करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे मस्जिदों में अदा किया जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक स्थानों पर. इससे दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें- यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक, पुलिस बोली- आदेश नहीं माना तो रद्द कर दिए जाएंगे पासपोर्ट-लाइसेंस

इसके साथ ही दिल्ली की शकूर बस्ती से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक करनैल सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखी, जिसमें भाजपा विधायक ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर ऐतराज जताया है.

करनैल सिंह ने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होती है, जिससे लोगों को असुविधा होती है. हम सभी को अपने-अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात प्रभावित न हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital