लीगल

MSP समेत अन्य मांगों पर किसानों और सरकार के बीच बातचीत, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली

एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी हैं. अगली बैठक 19 मार्च को होनी है, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है.

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटिश्वर सिंह की बेंच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के संबंध में पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग करने वाली याचिककताओं सहित अन्य याचिका पर अगली तारीख पर सुनवाई करेगा.

वही पंजाब सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि बैठक में राज्य के दो मंत्रियों ने किसानों के साथ हुई बैठकों में भाग लिया था. कोर्ट ने प्रदर्शनकारी किसानों की शिकायतों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए गठित उच्चाधिकारी प्राप्त समिति के काम की सराहना की है. कोर्ट ने समिति के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) नवाब सिंह, और अन्य सदस्यों के लिए पारिश्रमिक निर्धारित करने का फैसला किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस मामले में गठित अध्यक्ष को प्रति बैठक 2 लाख और एक अन्य सदस्य को एक लाख रुपये प्रति बैठक देने को कहा है. पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि डल्लेवाल ने केंद्र सरकार से बातचीत के बाद चिकित्सा सहायता स्वीकार कर ली है.

पिछली सुनवाई में किसान नेता और किसानों के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि एक बीमार व्यक्ति (डल्लेवाल) को ईलाज ले जाने से रोकना क्रिमनल ऑफेंस है. वही जस्टिस सुधांशु धुलिया ने कहा था कि किसी को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले जाने से रोकना आत्महत्या के लिए उकसाने के समान है.

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सरकारी धन के दुरुपयोग का लगा आरोप

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

41 seconds ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

13 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

26 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

32 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

45 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

52 minutes ago