उत्तर प्रदेश

अडानी ग्रुप इस्कॉन के साथ मिलकर महाकुंभ में शुरू करेगा ‘महाप्रसाद सेवा’, लाखों लोगों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन

अडानी ग्रुप ने गुरुवार को लोगों की सेवा के उद्देश्य से धार्मिक संस्थान इस्कॉन के साथ मिलकर प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू करने का फैसला किया है. इस ‘महाप्रसाद सेवा’ के जरिए अडानी ग्रुप महाकुंभ में आए लाखों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा.

गौतम अडानी ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

इस सेवा कार्य में योगदान के लिए अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से भी मुलाकात की. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर की गई पोस्ट में कहा, “कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है. यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरंभ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा कि इस संदर्भ में आज इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ. अपनी पोस्ट के अंत में गौतम अडानी ने लिखा कि सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है. सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है.

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगी महाप्रसाद सेवा

महाकुंभ में 50 लाख श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद सेवा का संचालन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा. इस्कॉन ने मेला क्षेत्र और उसके बाहर महाप्रसाद बनाने के लिए दो किचन तैयार किए हैं और महाकुंभ क्षेत्र में 40 स्थानों पर महाप्रसाद सेवा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी. इस सेवा में 2,500 वालंटियर योगदान देंगे. कुंभ मेले में दिव्यांगों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए गोल्फ कार्ट की भी व्यवस्था की गई है. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच गीता सार की 5 लाख प्रतियां भी वितरित की जाएंगी. आस्था के पर्व महाकुंभ में देश-दुनिया से करोड़ों लोग आएंगे.

महाकुंभ मेले में महाप्रसाद सेवा के संदर्भ में इस्कॉन गवर्निंग बॉडी कमीशन के चेयरमैन, परम पूज्य प्रसाद स्वामी जी ने कहा, ”अडानी समूह हमेशा कॉरपोरेट जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा का एक शानदार उदाहरण रहा है. गौतम अडानी को उनकी विनम्रता उत्कृष्ट बनाती है. वह कभी भी बुलाए जाने का इंतजार नहीं करते, बल्कि, निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए स्वयं आगे बढ़ते हैं. हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं. उनका काम हमें समाज को वापस लौटाने और मानवता की सेवा में एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

7 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

21 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago